2027 वनडे वर्ल्ड कप पर धोनी का बड़ा बयान,उम्र नहीं, प्रदर्शन हो चयन का पैमाना

2027 वनडे वर्ल्ड कप पर धोनी का बड़ा बयान,उम्र नहीं, प्रदर्शन हो चयन का पैमाना


Last Updated:

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि अगर कोहली और रोहित फिट और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल न करने का कोई कारण नहीं दिखता है

Zoom

virat kohli and rohit sharma

2027 वनडे विश्व कप में एक साल से भी ज्यादा का समय बचा हुआ है. लेकिन, विराट और रोहित के विश्व कप खेलने को लेकर लगातार चर्चा चल रही है. अब इस चर्चा में भारत को वनडे और टी20 विश्व कप खिताब के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी भी जिता चुके पूर्व काप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी राय सामने आ चुकी है.

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि अगर कोहली और रोहित फिट और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल न करने का कोई कारण नहीं दिखता है. अपने करियर के अंतिम दौर में 2019 वनडे विश्व कप खेलने के अपने अनुभव का हवाला देते हुए धोनी ने कहा कि अंतिम निर्णय खिलाड़ियों को ही लेना चाहिए. मेरे लिए उम्र कोई मापदंड नहीं है. खिलाड़यों का प्रदर्शन और फिटनेस ही मापदंड हैं. मेरा हमेशा से यही मानना ​​रहा है.

खिलाड़ियों का उम्र कोई मापदंड नहीं
धोनी अपने करियर को याद करते हुए कहा कि जब मेरा इंडिया टीम सिलेक्शन हुआ था, तब मेरी उम्र 24 साल था. अब जब मैं भारत के लिए 10 साल, 20 साल खेल चुका हूं, तो किसी को आकर मेरी उम्र के बारे में बताने की जरूरत नहीं है.अब धोनी 44 साल के हो चुके है. फिर भी एमएस चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेलते हैं. उनके अनुसार विश्व कप जैसे बड़ा टूर्नामेंट में ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो पहले से ही दबाव वाली स्थितियों का सामना कर चुके हों और उन्हें संभालना जानते है. आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जिन्होंने 80 या 85 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुका है. जो भावनाओं को नियंत्रित करना और दबाव को संभालना जानता हो.अनुभव और युवा जोश का सही संतुलन बहुत जरूरी है. धोनी ने इस बात पर जोर दिया कि चयन प्रक्रिया सीधी और एक समान होनी चाहिए.

कोहली कर रहे अनुशासित बल्लेबाजी
धोनी ने ये भी कहा कि सबके साथ एक जैसा व्यवहार करना चाहिए. अगर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उनको टीम में रखना चाहिए. अगर कोई खिलाड़ी फिट नहीं है, तो आप उसे कभी भी टीम से बाहर कर सकते हैं.चयन के समय किसी भी खिलाड़ी पर सवाल नहीं उठना चाहिए. सिर्फ एक ही मापदंड है, अगर आप अच्छा प्रदर्शन कर रहे और फिट हैं, तो आप को चयन होगा.एमएस धोनी ने कोहली की हालिया वनडे फॉर्म पर चर्चा करते हुए कहा कि विराट ने दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ में अपनी पुरानी लय हासिल कर ली.उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक बनाए. विराट ने दोनों सीरीज में आक्रामक और अनुशासित बल्लेबाजी की. उनका ये बदलाव एक नया आयाम जोड़ा है. विश्व कप के लिहाज से एक बड़ा सकारात्मक पहलू है

homecricket

2027 वनडे वर्ल्ड कप पर धोनी का बड़ा बयान,उम्र नहीं, प्रदर्शन हो चयन का पैमाना



Source link