Last Updated:
Former PCB chief urged Jay Shah to visit Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चीफ एहसान मनी ने ICC चेयरमैन जय शाह से पाकिस्तान जाकर सरकार को 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ बहिष्कार खत्म करने की अपील की है. 15 फरवरी को दोनों देशों के बीच श्रीलंका में ये मुकाबला खेला जाना है.
पीसीबी के पूर्व चीफ एहसान मनी ने आईसीसी प्रमुख जय शाह से पाकिस्तान जाकर उनकी बात सुनने की अपील की है
नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व प्रमुख एहसान मनी ने जय शाह से अपील की है कि वे खुद ‘पाकिस्तान जाएं’. वहां की सरकार को 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को खत्म करने के लिए मनाएं. उन्होंने कहा कि वहां जाकर ICC के चेयरमैन जय शाह पाकिस्तान की ‘शिकायतें’ भी सुनें.
टी20 वर्ल्ड कप अब उपमहाद्वीप की ताकतों के लिए राजनीतिक अखाड़ा बन गया है. शुरुआत में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के समर्थन के साथ सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर दिया था. ICC ने इस मांग को खारिज कर दिया और बांग्लादेश के तय समय तक अपनी भागीदारी की पुष्टि न करने पर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया. PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इसे ‘अन्याय’ बताया इसके बाद पाकिस्तानी सरकार ने टीम को भारत के खिलाफ मैदान में न उतरने का निर्देश दिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा को PCB और ICC के बीच बातचीत की मध्यस्थता करने के लिए कहा गया है. हालांकि मनी का मानना है कि वे इसके लिए सही व्यक्ति नहीं हैं.
“उन्हें पाकिस्तान जाकर सरकार को बहिष्कार खत्म करने के लिए मनाना चाहिए और उनकी शिकायतें भी सुननी चाहिए,” उन्होंने द डॉन से कहा. “ICC चेयरमैन के लिए बेहतर है कि वे खुद पाकिस्तान सरकार से बात करें.”
एहसान मनी ने पीसीबी को लेकर और क्या कहा
अगर पाकिस्तान बहिष्कार करता है तो इसके कानूनी परिणाम भी हो सकते हैं, क्योंकि पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए मेंबर्स पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट (MPA) पर हस्ताक्षर किए हैं. मनी ने माना कि पाकिस्तान का पक्ष बहुत मजबूत नहीं है, लेकिन इसे रखा जा सकता है. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के मामले में कुछ कमजोरी हो सकती है, क्योंकि ICC ने पाकिस्तान के मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट कर दिए (हाइब्रिड मॉडल के तहत), लेकिन एक सक्षम कानूनी टीम इसे प्रभावी ढंग से रख सकती है. भारत-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार मेंबर्स पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट (जो PCB और ICC के बीच साइन हुआ है) का उल्लंघन हो सकता है, लेकिन इसके लिए BCCI का नकारात्मक रवैया जिम्मेदार है, जिसने पाकिस्तान को इतना बड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर किया,”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें