LIVE: मंधाना ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

LIVE: मंधाना ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता


Last Updated:

RCB-W vs DC-W final live updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 फाइनल मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है. आरसीबी ने लीग चरण में आठ मैचों में छह जीत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया. उनकी कप्तान स्मृति मंधाना ने टीम का नेतृत्व किया है. जिसमें लॉरेन बेल और ग्रेस हैरिस जैसी बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इस सीजन में अहम भूमिका निभाई है.

Zoom

आरसीबी बनाम डीसी महिला प्रीमियर लीग फाइनल लाइव अपडेट्स.

नई दिल्ली. 2024 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा में महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में आमने-सामने हैं. आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना कर रही हैं, जबकि डीसी की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स कर रही हैं. डीसी अपना चौथा महिला प्रीमियर लीग फाइनल खेल रही है और जीत से उन्हें अपना पहला महिला प्रीमियर लीग खिताब और पहला फ्रेंचाइजी खिताब मिल जाएगा.

दिल्ली कैपिटल्स इस प्लेइंंग इलेवन के साथ उतरी है: लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजेन कैप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (डब्ल्यू), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.

आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर जेमिमा रोड्रिग्स की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया.  दोनों टीमों में बेहतरीन खिलाड़ी हैं और लीग स्टेज पर शानदार प्रदर्शन करती आई हैं. फाइनल रोमांचक होने की उम्मीद है.





Source link