मंदसौर में गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे, अभिनंदन नगर क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 15 के भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी रुबीना की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमला उस समय हुआ जब वह मदारपुरा स्थित मायके से ऑटो में सवार होकर किराए के मकान लौट रही थीं। हत्या का आरोप पार्षद के सौतेले बेटे साहिल पर है, जो पिता की तीसरी शादी से नाराज बताया जा रहा है। घर से 100 मीटर पहले घात लगाकर हमला रुबीना ऑटो से अभिनंदन नगर स्थित अपने किराए के मकान के पास पहुंची ही थी। घर से करीब 100 मीटर पहले अचानक अपाचे बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। इनमें से एक युवक ने धारदार चाकू से रुबीना के पेट, सीने और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना अचानक और तेज था कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हमले के बाद लहूलुहान हालत में रुबीना को पति शाहिद मेव तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या का मुख्य आरोपी मृतका का सौतेला बेटा साहिल है। जानकारी के अनुसार साहिल अपने पिता शाहिद मेव की तीसरी शादी से नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी में वारदात कैद नहीं, लेकिन अहम सुराग मिले घटना के समय बिजली बंद होने के कारण घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात रिकॉर्ड नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस के अनुसार मिले सुरागों से यह स्पष्ट हुआ है कि घटना को अंजाम सौतेले बेटे ने ही दिया। जिला अस्पताल में रखा गया शव, शुक्रवार को पोस्टमार्टम फिलहाल मृतका का शव जिला चिकित्सालय के शवगृह में रखा गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतका रुबीना, वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी थी। यह मामला राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही वजह से चर्चा का विषय बन गया है। रुबीना का वैवाहिक जीवन: चार शादियां, कई तलाक जानकारी के अनुसार रुबीना की पहली शादी करीब 10 साल पहले जावरा में हुई थी, जो 8 साल बाद तलाक में बदल गई। दूसरी शादी तलाक के एक साल बाद दिल्ली के एक व्यक्ति से हुई, जो डेढ़ साल चली। तीसरी शादी भीलवाड़ा में हुई, जिससे उन्हें एक 6 वर्षीय बेटा और 4 वर्षीय बेटी हैं। कुछ साल बाद यह रिश्ता भी टूट गया। करीब सात महीने पहले रुबीना ने शाहिद मेव से चौथा निकाह किया था। पार्षद शाहिद मेव भी कर चुके हैं तीन शादियां शाहिद मेव की पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा साहिल है, जिस पर हत्या का आरोप है। दूसरी पत्नी से भी उनके दो बच्चे हैं। तीसरी पत्नी रुबीना की इस हत्याकांड में मौत हो चुकी है। मासूम बेटी का वीडियो आया सामने दैनिक भास्कर के हाथ रुबीना की मासूम बेटी का एक वीडियो भी लगा है। वीडियो में बच्ची रोते हुए बताती है कि दो लड़के आए थे, जिनमें एक साहिल था और दूसरा उसका दोस्त था, जिसने उसकी मां को चाकू मारा। ऑटो चालक ने बताई पूरी घटना ऑटो चालक सीताबाई डाबी ने बताया कि रुबीना शुक्ला चौक से उनकी ऑटो में बैठी थीं। घर के पास पहुंचने पर रुबीना ने अपनी बेटी को बैठाने के लिए ऑटो रुकवाया। तभी पीछे से बाइक सवार युवक आए और कहा, “तुम नहीं छोड़ रही,” और चाकू से हमला कर फरार हो गए। भाई बोला- दोषियों को मिले सख्त सजा मृतका के भाई पीरु शाह ने कहा कि उनकी बहन को बेरहमी से मारा गया है। उन्होंने मांग की कि जो भी दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। देर रात तक गिरफ्तारी नहीं, पूछताछ जारी गुरुवार देर रात तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। हालांकि पुलिस ने पार्षद शाहिद मेव और साहिल के साथ बताए जा रहे सोहेल के पिता भुरू पहलवान को थाने बुलाकर पूछताछ की है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़े- भाजपा पार्षद की पत्नी की हत्या, चाकू घोंपे…आंतें बाहर निकलीं:मंदसौर में बदमाशों ने किए 4 से 5 वार, पिता के घर से लौट रही थी
Source link