Vastu Shastra Office: क्या आपको पता है कि ऑफिस की छोटी-छोटी चीजें भी हमारे काम, सोच और करियर पर गहरा असर डालती हैं. अगर ऑफिस डेस्क पर पानी की बोतल, चाय का कप या लैपटॉप गलत दिशा में रखा हो, तो इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है और काम में रुकावट आने लगती है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं में ऊर्जा का प्रवाह ज्यादा होता है, इसलिए इन्हें वास्तु के नियमों के अनुसार सही दिशा में रखना बेहद जरूरी है.