MP Mein Aaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर लगातार बना हुआ है. प्रदेश के 9 से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अगले चार दिन बारिश से राहत रहेगी, लेकिन 8 फरवरी से मौसम बदलेगा. 10 फरवरी के आसपास मावठा गिरने की संभावना है. प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में सुबह घना से हल्का कोहरा छाया हुआ है. राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया है, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज हुआ. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है.