WPL 2026 फाइनल में बने 5 हैरान करने वाले रिकॉर्ड्स, RCB चमकी तो दिल्ली कैपिटल्स ने किया ब्लंडर

WPL 2026 फाइनल में बने 5 हैरान करने वाले रिकॉर्ड्स, RCB चमकी तो दिल्ली कैपिटल्स ने किया ब्लंडर


WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस टीम ने गुरुवार को बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की. इससे पहले आरसीबी ने WPL 2023/24 का खिताब अपने नाम किया था. इस लीग का पहला और तीसरा सीजन मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने नाम किया था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीतने का मौका गंवा बैठी.

1. एक साथ IPL और WPL की ट्रॉफी

आरसीबी ने इस मैच में अब तक के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर नया रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले आरसीबी 2024 में चैंपियन बनी थी. आरसीबी की इस जीत के साथ एक खास उपलब्धि भी जुड़ गई. आरसीबी अब पहली ऐसी फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसके पास एक साथ आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों की ट्रॉफी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


2. चार फाइनल हारने वाली टीम

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. यह चौथी बार है जब दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गई. दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह फाइनल हार का दर्दनाक सिलसिला रहा. दिल्ली कैपिटल्स महिला फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने चार फाइनल मैच गंवाए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रिस्बेन हीट के नाम था.

3. WPL इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज

फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 204 रन का लक्ष्य हासिल किया. यह डब्ल्यूपीएल के इतिहास में 200 से ज्यादा रन का पीछा करते हुए दूसरी सफल जीत रही और अब तक की सबसे बड़ी रन चेज भी है. महिला टी20 क्रिकेट में यह दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज है. इससे आगे केवल 2023 में वेस्टइंडीज द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 213 रन का पीछा ही है.

4. RCB ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

इस जीत के साथ RCB ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. पिछले सत्र में इसी मैदान पर आरसीबी ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 202 रन का पीछा किया था. इतना ही नहीं, यह IPL या WPL के किसी भी फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया. इससे पहले यह रिकॉर्ड 2024 के IPL फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा पंजाब किंग्स के खिलाफ 200 रन का पीछा करने के नाम था.

5. फाइनल मुकाबले में 175 रन से ज्यादा का रन चेज

महिला टी20 क्रिकेट के किसी भी फाइनल मुकाबले में, चाहे वह लीग हो या अंतरराष्ट्रीय मैच, पहली बार 175 रन से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया गया.



Source link