गुना पुलिस ने 13 साल की लापता बच्ची को 13 दिन बाद सुरक्षित बरामद कर परिजनों से मिलाया। बच्ची 13-14 जनवरी की रात फतेहगढ़ थाना क्षेत्र से लापता हुई थी। 15 जनवरी को पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 11/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और टीम ने बच्ची की तलाश में तेजी लाई। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। तकनीकी संसाधनों की मदद ली। सभी संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की गई। 6 फरवरी को बच्ची के बारे में अहम जानकारी मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर बच्ची को सुरक्षित बरामद किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति की अध्यक्ष डॉ. नीरू शर्मा और सदस्यों ने जरूरी कार्रवाई कर बच्ची को परिजनों को सौंपा।
Source link