Valentine Day Special: बुरहानपुर के ये 3 रोमांटिक स्पॉट कपल्स के लिए हैं बेस्ट,खास पलों में कोई नहीं करेगा डिस्टर्ब!

Valentine Day Special: बुरहानपुर के ये 3 रोमांटिक स्पॉट कपल्स के लिए हैं बेस्ट,खास पलों में कोई नहीं करेगा डिस्टर्ब!


Last Updated:

Burhanpur Best Romantic Place for Couples: वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बुरहानपुर के ये तीन स्थल आपके लिए बेस्ट हैं. शाही किला मुगल प्रेम कहानी से जुड़ा हुआ ऐतिहासिक स्थल है. असीरगढ़ का किला इतिहास और धार्मिक एकता का अनोखा उदाहरण पेश करता है. महल गुलारा झरने और हरियाली के कारण कपल्स की पहली पसंद बना हुआ है. जानिए इन तीनों स्थलों की खासियत, दूरी और प्रवेश शुल्क की पूरी जानकारी.

Valentine Day Special Places in Burhanpur: अगर आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ कहीं खास घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. ऐतिहासिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और प्रेम कहानियों से जुड़े यहां के तीन स्थल कपल्स की पहली पसंद बने हुए हैं. खास बात यह है कि यहां आप शांति के साथ घूम सकते हैं और यादगार पल भी कैद कर सकते हैं.

शाही किला: मुगल प्रेम कहानी का गवाह
बुरहानपुर का प्रसिद्ध शाही किला मुगल इतिहास और प्रेम की कहानी से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि इसी किले से शाहजहां और मुमताज महल की प्रेम कहानी जुड़ी हुई है. यह किला शहर से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां घूमने के लिए प्रति व्यक्ति ₹25 का ऑनलाइन टिकट लेना होता है. ऐतिहासिक दीवारें और ताप्ती नदी का नजारा कपल्स को खासा आकर्षित करता है.

असीरगढ़ का किला: इतिहास और आस्था का संगम
असीरगढ़ का किला बुरहानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है. यह किला न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी खास माना जाता है.
यहां शिव मंदिर, मस्जिद, चर्च और दरगाह एक साथ स्थित हैं, जो गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक हैं. यहां प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है और ऊंचाई से दिखने वाला नजारा कपल्स को खूब पसंद आता है.

महल गुलारा: प्यार के लिए बना महल और झरना
महल गुलारा भी शहर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इतिहास के अनुसार, मुगल शासक शाहजहां ने यह महल अपनी बेगम के लिए बनवाया था.
यहां मौजूद झरना और हरियाली इस स्थान को बेहद रोमांटिक बनाती है. यही वजह है कि वैलेंटाइन डे पर कपल्स यहां ज्यादा पहुंचते हैं. यहां भी प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है.

इतिहासकार की राय
लोकल 18 की टीम से बात करते हुए इतिहासकार कमर उद्दीन फलक ने बताया कि वैलेंटाइन डे पर कपल्स के लिए शाही किला, असीरगढ़ का किला और महल गुलारा सबसे बेहतर स्थल हैं. यहां इतिहास, प्रकृति और शांति तीनों का अनुभव एक साथ मिलता है.

आसानी से पहुंच सकते हैं इन स्थलों तक
तीनों ही स्थलों तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग पूरी तरह व्यवस्थित है. आप टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर से आसानी से पहुंच सकते हैं. यहां फोटो और वीडियो शूटिंग की भी पूरी सुविधा है, जिससे आप अपने खास पलों को यादगार बना सकते हैं.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

बुरहानपुर के ये 3 रोमांटिक स्पॉट कपल्स के लिए बेस्ट, कोई नहीं करेगा डिस्टर्ब!



Source link