सिंगरौली जिला न्यायालय के नए भवन का निर्माण कार्य पिछले 2.5 साल से फंड के अभाव के कारण रुका हुआ है। इस अधूरे निर्माण से अधिवक्ताओं और न्यायालय आने वाले पक्षकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में जिला न्यायालय का पुराना भवन बेहद जर्जर स्थिति में है। इसकी छतें और दीवारें कमजोर हो चुकी हैं, जिससे किसी हादसे का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद, अधिवक्ता, कर्मचारी और पक्षकार इसी असुरक्षित भवन में काम करने को मजबूर हैं। अधिवक्ता संघ ने निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग इस मुद्दे पर जिला अधिवक्ता संघ ने नाराजगी व्यक्त की है और प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र देव पांडे ने बताया, “पुराना न्यायालय भवन बहुत जर्जर है और यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नए भवन का काम कई सालों से बंद है, जिससे वहां रखी निर्माण सामग्री भी खराब हो रही है।” राज्य मंत्री ने जल्द शुरू कराने का भरोसा दिलाया इस मामले पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह ने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा, “मैंने भोपाल स्तर पर संबंधित फाइलों की जानकारी ली है और जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी बात की है। मैं लगातार प्रयास कर रही हूं ताकि जिला न्यायालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द दोबारा शुरू हो सके।” अधिवक्ता संघ ने उम्मीद जताई है कि शासन स्तर पर जल्द निर्णय लिया जाएगा और न्यायालय भवन का निर्माण कार्य फिर से शुरू होगा, जिससे सभी को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
Source link