Last Updated:
Beti Ki Barat: बुरहानपुर में एक पिता ने बेटी का सपना पूरा करते हुए उसे रानी लक्ष्मीबाई बनाकर घोड़ी पर बारात निकाली. हाथ में तलवार लेकर डांस करती बेटी को देख पूरी बारात नाच उठी. वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जानें गुजराती सजाम की परंपरा…
Burhanpur News: एक बेटी का बचपन का सपना था कि उसकी बारात घोड़ी पर निकले. पिता ने न सिर्फ उसका सपना पूरा किया, बल्कि उसे फेमस भी कर दिया. दरअसल, बुरहानपुर के बुधवारा से निकली बारात शहर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई शनवारा गुजराती वाड़ी पहुंची. इस बारात में दुल्हन ही घोड़ी पर सवार थी. रानी लक्ष्मीबाई की तरह लाल-पीला परिधान, सिर पर पगड़ी, हाथ में तलवार लेकर डांस कर रही थी.
जब बारातियों ने प्रिया को डांस करते देखा तो खुद को रोक न पाए. पुरुष, महिला, बच्चे सब नाचने लगे. ढोल-नगाड़े के साथ पूरा माहौल रंगीन हो गया. पिता आनंद ने लोकल 18 को बताया, “बेटी ने कहा था मेरी बारात भी घोड़ी पर निकले. मैंने सोचा क्यों न उसे रानी लक्ष्मीबाई की तरह तैयार करें. जब वो घोड़ी पर बैठी और तलवार लेकर डांस करने लगी तो सबके होश उड़ गए. बाराती भी डांस में शामिल हो गए.”
दूल्हे ने किया बारात का स्वागत
प्रिया ने खुद को बहुत गर्व महसूस किया. गुजराती समाज की पुरानी परंपरा को निभाते हुए पिता ने बेटी को दुल्हन की जगह घोड़ी पर बिठाया. दूल्हा नवीन और उनके परिवार ने शनवारा में बारात का भव्य स्वागत किया. बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियों को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं. यह नजारा साबित करता है कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं. पिता आनंद ने सिर्फ बेटी का सपना नहीं पूरा किया, बल्कि एक अनोखा मैसेज भी दिया.
समाज के युवा भी निभा रहे ये परंपरा
गुजराती समाज के लोगों ने बताया, यह हमारे समाज की कई साल पुरानी परंपरा है, जिसका आज भी पालन हो रहा है. आज की युवा पीढ़ी भी इस परंपरा को जीवित रखने के लिए इसे निभा रही है. दुल्हन एक दिन पहले घोड़ी पर चढ़कर दूल्हे के घर जाती है. इस दौरान पूरे परिवार के लोग डीजे के साथ नाचते हुए दूल्हे के घर पहुंचते हैं. उसे बारात लाने का न्योता देते हैं. इस दौरान दूल्हा पक्ष दुल्हन की ओर से आई बारात का स्वागत करता है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें