Last Updated:
Suryakumar breaks Babar azam record: सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में बतौर कप्तान ने खास उपलब्धि हासिल की. उन्होंने कप्तानी डेब्यू पर 49 गेंद में नाबाद 84 रन बनाकर पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ा. क्रिस गेल लिस्ट में टॉप पर हैं.
सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ मुश्किल में टीम के लिए शानदार पारी खेल मैच का नक्शा बदल दिया. 49 गेंद में 84 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह बनाई. वानखेड़े स्टेडियम में दस चौके और चार छक्के लगाकर सूर्यकुमार ने अपने शॉट्स की पूरी रेंज दिखाई और भारत की 2026 की शुरुआत की. टूर्नामेंट के इतिहास में उनकी सबसे बेहतरीन पारियों में गिना जाएगा.
मैच की शुरुआत मेजबानों के लिए थोड़ी मुश्किल रही. अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर में पहली ही गेंद पर अली खान को डीप कवर में कैच देकर आउट हो गए, जिससे बल्लेबाजी की परेशानियों की शुरुआत हो गई.
तिलक वर्मा ने थोड़ी देर के लिए पलटवार किया और सौरभ नेत्रवलकर व शैडली वैन शाल्कवाइक के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की, वहीं ईशान किशन ने 20 रन का योगदान दिया. हालांकि, वैन शाल्कवाइक ने तेजी से किशन, तिलक और शिवम दुबे को आउट कर भारत की बल्लेबाजी को झटका दिया.
रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल भी सस्ते में आउट हो गए और भारत 13वें ओवर तक 77 रन पर छह विकेट गंवा चुका था. वैन शाल्कवाइक ने 4 विकेट लेकर सिर्फ 2 रन दिए. इस मुश्किल हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव डटे रहे. उन्होंने संयम और बेहतरीन शॉट चयन दिखाया, स्ट्राइक को अच्छे से रोटेट किया और अपनी पारी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया. विकेट को पूरी तरह समझने वाले एकमात्र बल्लेबाज सूर्यकुमार ने डेथ ओवर्स में तेजी दिखाई, आखिरी दो ओवरों में 34 रन बनाए, जिसमें अंतिम ओवर में 21 रन शामिल थे. उनकी नाबाद पारी ने भारत को संघर्षपूर्ण, लेकिन औसत से कम 161 रन पर पहुंचाया.
टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी डेब्यू पर किसने बनाए सबसे ज्यादा रन
भारत की गेंदबाजी ने दूसरे इनिंग्स में शानदार प्रदर्शन किया और 29 रन से जीत दिलाई. यह जीत और खासतौर पर मुश्किल हालात में टीम को संभालना सूर्यकुमार को बाकी टूर्नामेंट के लिए जबरदस्त आत्मविश्वास देगा. 2007 में बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अशरफुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन बनाए थे. इसी एडिशन में श्रीलंका के महेला जयवर्धन के नाम 65 रन थे. बाबर आजम ने 2021 में नाबाद 68 रन की पारी खेली थी. सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की नॉट आउट पारी खेल दूसरे नंबर पर जगह बनाई. 88 रन के साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल सबसे ऊपर हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें