Last Updated:
Khargone Famous Tourist Places: वेलेंटाइन डे नजदीक है और ऐसे में हर कपल चाहता है कि वह अपने पार्टनर के साथ कुछ खास और यादगार पल बिताए. अगर आप भी अपने रिश्ते को और मजबूत बनाना चाहते हैं और कहीं शांति भरी जगह पर समय बिताने की सोच रहे हैं, तो खरगोन के ये 5 प्लेस आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकते है. वीकेंड और खास मौकों पर यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं.
विंध्याचल पर्वत श्रृंखला पर खरगोन-इंदौर सीमा पर जाम गेट पर्यटकों की सबसे पसंदीदा घूमने की जगहों में से एक है. यह पहाड़ों और हरियाली से घिरा हुआ है. यहां से सूरज उगने और ढलने का नजारा बहुत सुंदर दिखाई देता है. कपल्स यहां बैठकर एक-दूसरे के साथ शांति के पल बिता सकते हैं.
नर्मदा किनारे बना मंडलेश्वर का नगर वन मध्य प्रदेश का सबसे बेहतरीन नगर वन माना जाता है. 20 हेक्टेयर में फैले घने जंगल के बीच पार्टनर साथ समय बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है. ऊंचे बर्ड वाचिंग टॉवर से आस-पास का नजारा मन को सुकून देता है. अगर आप चाहे तो यहां एडवेंचर का भी लुफ्त उठा सकते हैं. यहां एंट्री फीस महज 30 रुपए है.
खरगोन से करीब 5 किलोमीटर दूर मेहरजा पहाड़ी पर बना निधि वन कपल्स के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन माना जाता है. यहां रंग बिरंगी फूलों के बागीचे, नक्षत्र वाटिका में पार्टनर के साथ टहलना और तालाब में पैडल बोटिंग का अलग ही मजा है. यहां आने के बाद वृंदावन के निधि वन की अनुभूति होती है. पास में ही विशाल इस्कॉन टेंपल भी बना हुआ है. यहां की एंट्री फीस सिर्फ 10 रूपये है. जबकि बोटिंग का किराया महज 50 रुपए है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मां नर्मदा के किनारे बसी धार्मिक ओर पर्यटन नगरी महेश्वर देश विदेश के पर्यटकों को अपनी और लुभाती है. खासतौर पर यहां के ऐतिहासिक किला और सुंदर घाट कपल्स के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में एक है. किले के ऊपर से या घाटों पर बैठकर सुबह सूर्योदय और शाम को सूर्यास्त के वक्त नर्मदा का अद्भुद नजारा देखने को मिलता है, जो मन को अत्यंत सुकून देता है. यहां छोटे बड़े कई मंदिर भी हैं, जहां आप दर्शन कर सकते हैं.
महेश्वर का नर्मदा घाट भी कपल्स के लिए पसंदीदा जगह है. शाम के समय यहां आरती और दीपों की रोशनी माहौल को और सुंदर बना देती है. पार्टनर के साथ नदी किनारे बैठकर समय बिताना मन को सुकून देता है. यह जगह रोमांटिक यादों को सहेजने के लिए खास मानी जाती है. रात 8 बजे गंगा की तर्ज पर यहां नर्मदा की भव्य आरती होती है. जिसमें हर कोई शामिल होना चाहता है.
महेश्वर से महज 5 किलोमीटर दूर सहस्त्रधारा स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध होकर कपल्स को अपनी और आकर्षित करता है. यहां नर्मदा छोटी छोटी हजार धाराओं में बहती है और जल स्तर बेहद कम है. चट्टानों पर पार्टनर के साथ समय बिताना मानो किसी स्वर्ग से कम नहीं है. ऐसा नजारा पूरे विश्व में और कही नहीं मिलता.
वेलेंटाइन डे और वीकेंड पर इन सभी जगहों पर खास रौनक देखने को मिलती है. दूर-दराज से भी लोग यहां घूमने आते हैं. कपल्स यहां आकर अपने खास पलों को कैमरे में कैद करते हैं. तो अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कुछ यादगार समय बिताना चाहते हैं, तो ये लोकेशन आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती हैं.