- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Coronavirus: Madhya Pradesh Navratri Durga Utsav 2020 Guidelines Update; Issues By Shivraj Singh Chouhan Government
भोपाल13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में दुर्गा उत्सव के लिए बनी कोरोना गाइडलाइन में परिवर्तन किया गया है। सीएम शिवराज ने दो दिन पहले दिए थे आदेश।
- नए नियमों के अनुसार, दुर्गा पूजा में चल समारोह की अनुमति नहीं होगी
- गरबा भी नहीं हो सकेंगे, रामलीला और रावण दहन किया जा सकेगा
मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज के आदेश के बाद नवरात्रि उत्सव के लिए गाइडलाइन में बदलाव किया गया है। अब दुर्गा प्रतिमाएं छह फीट से ऊंची बन सकेंगी और पांडाल का आकार भी 30 बॉय 45 फीट होगा। हालांकि प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर अब भी 10 लोग से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कोरोना की समीक्षा बैठक में कहा कि दुर्गा उत्सव में स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं पर 6 फीट ऊंचाई का प्रतिबंध नहीं रहेगा, इसके लिए लगने वाले पंडालों का अधिकतम आकार 30X45 फीट किया जा सकेगा। चल समारोह या झांकियां निकालने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही आयोजन समिति के अधिकतम 10 व्यक्ति दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे।
सीएम शिवराज ने कहा कि दुर्गा उत्सव पर गरबा करने की अनुमति नहीं होगी। दशहरा उत्सव पर रामलीला एवं रावण दहन किया जा सकेगा, परंतु सभी आयोजनों में मास्क लगाना होगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आदि सावधानियां पूरी तरह अनिवार्य रहेंगी। ऐसी झांकियां नहीं बनाई जा सकेंगी, जिनमें किसी भी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो।
त्योहारों एवं सर्दियों के लिए करें “एडवांस प्लानिंग”
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी त्योहारों एवं सर्दी के समय कोरोना संक्रमण अधिक फैल सकता है, इसलिए इसके लिए “एडवांस प्लानिंग” कर लें। मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग आदि सावधानियों का पूरा पालन सुनिश्चित किए जाने के साथ ही प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाए।
एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हजार से नीचे
प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हजार से नीचे 19807 हो गई है। इसका कारण नए प्रकरणों की संख्या के अनुपात में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। प्रदेश में गत दिवस 1811 नए प्रकरण मिले हैं, जबकि 2101 स्वस्थ होकर घर गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या में 01 दिन में 317 की कमी आई है।
रिकवरी रेट 83.4 प्रतिशत
प्रदेश की रिकवरी रेट निरंतर बढ़ रही है। अब यह 83.4 प्रतिशत हो गई है। वहीं प्रदेश की मृत्यु दर निरंतर कम हो रही है, अब यह 1.79 प्रतिशत हो गई है। पॉजिटिविटी रेट 6.32 तथा टैस्ट प्रति 10 लाख 26548 हैं।