सीहोर में अभिभाषक संघ के नए अध्यक्ष बने अनिल पारे: वकीलों की समस्याओं को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प – Sehore News

सीहोर में अभिभाषक संघ के नए अध्यक्ष बने अनिल पारे:  वकीलों की समस्याओं को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प – Sehore News



सीहोर जिला अभिभाषक संघ के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित किए गए। वरिष्ठ अभिभाषक अनिल पारे को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है।

.

परिणामों की घोषणा के बाद कचहरी परिसर में समर्थकों ने जश्न मनाया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद अनिल पारे ने कहा कि वे वकीलों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगे। उन्होंने चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा करने का संकल्प लिया।

पारे ने अपनी जीत पर सभी अधिवक्ता साथियों और प्रियजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से ही वे आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



Source link