टी20 वर्ल्ड कप में करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले खिलाड़ी, नेपाली प्लेयर ने भी किया कमाल

टी20 वर्ल्ड कप में करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले खिलाड़ी, नेपाली प्लेयर ने भी किया कमाल


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक के बाद एक शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इंग्लैंड ने नेपाल को 5 रन से शिकस्त दी. इंग्लैंड की जीत से ज्यादा चर्चे नेपाल के प्रदर्शन के देखने को मिले. नेपाल के गेंदबाज शेर मल्ला अपने टी20 करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले नेपाल के दूसरे गेंदबाज बनकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. मल्ला ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की.

पारस खड़का ने किया था कमाल

मल्ला नेपाल के पूर्व कप्तान पारस खड़का के साथ एक विशेष क्लब में शामिल हो गए, खड़का यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे जब उन्होंने 2014 में हांगकांग के खिलाफ अपने टी20 करियर की शुरुआती गेंद पर इरफान अहमद को आउट किया था. अपनी पहली गेंद पर इंग्लैंड को झटका देने के बाद, मल्ला पूरे मैच में महंगे रहे, क्योंकि उन्होंने केवल तीन ओवरों में 35 रन दिए. उन्होंने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट अपने नाम किया.

Add Zee News as a Preferred Source


बेथेल और ब्रूक की फिफ्टी

मैच की बात करें तो टी20 विश्व कप में पदार्पण करने वाले जैकब बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक के बीच सधी हुई साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े. बेथेल ने 55 रन बनाए, जबकि ब्रूक ने 53 रन बनाए. उन्हें मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विल जैक्स का समर्थन मिला, जिन्होंने केवल 18 गेंदों पर 39 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को 20 ओवरों में 184/7 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

ये भी पढे़ं.. ENG vs NEP मैच में इस खिलाड़ी ने दोहराया इतिहास, 19 साल बाद हुआ ये कारनामा

नेपाल का शानदार प्रदर्शन

नेपाल ने कप्तान रोहित पौडेल और दीपेंद्र सिंह ऐरी के नेतृत्व में संघर्षपूर्ण तरीके से जवाब दिया, जिन्होंने मध्यक्रम में महत्वपूर्ण साझेदारी के साथ इंग्लैंड को दबाव में डाल दिया. पौडेल और दीपेंद्र सिंह ने एक मजबूत साझेदारी बनाई, जिसके बाद लोकेश राम ने देर से हमला किया. जिससे नेपाल टी20 विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज करने के करीब पहुंच गया. हालाँकि, सैम करन ने शानदार अंतिम ओवर फेंका और 10 रनों का बचाव करते हुए इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई. नेपाल अपना अगला टी20 विश्व कप ग्रुप स्टेज मैच 12 फरवरी को उसी मैदान पर इटली के खिलाफ खेलेगा.



Source link