भारत-पाकिस्तान मैच पर आज हो जाएगा अंतिम फैसला? ICC के सामने फिर पलटी मारने वाला है PCB, BCCI का आया बड़ा बयान

भारत-पाकिस्तान मैच पर आज हो जाएगा अंतिम फैसला? ICC के सामने फिर पलटी मारने वाला है PCB, BCCI का आया बड़ा बयान


T20 World cup India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान पर लगे संकट के बादल अब छंटने वाले हैं. ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) एक बार फिर से झुकने को तैयार है. वह श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की धमकी और आईसीसी के एक्शन के बाद पलटी मार सकता है. 15 फरवरी को दोनों टीमों के बीच कोलंबो में मुकाबला होने वाला है और अब तक इस पर कुछ भी साफ नहीं हुआ है. लाहौर में पीसीबी, आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के बीच बैठक हुई है.

लाहौर में बड़ी बैठक

रविवार को लाहौर में हुई बैठक के बाद इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि 24 से 48 घंटों के अंदर मामला साफ हो जाएगा. इससे फैंस को मैच और होटल टिकट को लेकर असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा. पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अपने बीसीबी समकक्ष अमीनुल इस्लाम और आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा की मेजबानी की. इस दौरान बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारत का सामना न करने पर पाकिस्तान सरकार के रुख पर चर्चा हुई. आईसीसी द्वारा गतिरोध को सुलझाने का काम जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source


कौन हैं इमरान ख्वाजा?

आईसीसी में एक प्रभावशाली व्यक्ति इमरान ख्वाजा सिंगापुर क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनके पास एक एसोसिएट सदस्य निदेशक के रूप में आईसीसी बोर्ड में वोटिंग का अधिकार भी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान ख्वाजा और अमीनुल इस्लाम, मोहसिन नकवी के साथ अपनी चर्चा के बाद रविवार को बाद में कुछ आईसीसी गवर्निंग बोर्ड सदस्यों के साथ वर्चुअली मीटिंग करने वाले थे.

बीसीसीआई का आया बयान

15 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बारे में पूछे जाने पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शु्क्ला ने सीधे-सीधे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. हां, उन्होंने आईसीसी पर पूरा भरोसा जताया है.  राजीव शुक्ला ने कहा, ”15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर आईसीसी फैसला लेगा. बीसीसीआई इस पर कोई कमेंट नहीं करेगा. यह पूरी तरह से आईसीसी का फैसला होगा.”

ये भी पढ़ें: आज टी20 वर्ल्ड कप में 3 मैच… पहली बार खेलेगा इटली, डेवाल्ड ब्रेविस-सिकंदर रजा की टीम भी उतरेगी, देखें शेड्यूल

क्या है पूरा मामला?

यह मामला में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बाद मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर निकालने के बाद शुरू हुआ. बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी और भारत में सुरक्षा का हवाला देकर मैच खेलने से इनकार कर दिया. आईसीसी ने उसके स्थान को बदलने से मना किया तो उसने टी20 वर्ल्ड कप से खुद को अलग कर लिया. फिर आईसीसी ने स्कॉटलैंड को उसकी जगह टूर्नामेंट में शामिल कर लिया. इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन देने के लिए भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: आखिरकार खुल गई डोनाल्ड ट्रंप की नींद, भारत से हार के 24 घंटे बाद टीम की आई याद, किया ऐसा काम

अपने-अपने मैच में जीते भारत-पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है. उसके साथ नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका है. भारत और पाकिस्तान दोनों को पहले मैच में बड़ा झटका लगा. नीदरलैंड ने पाकिस्तान और अमेरिका ने भारत को चौंका दिया. हालांकि, दोनों टीमें उलटफेर से बच गईं और अपने-अपने मैच को जीत लिया. अब पाकिस्तान 10 फरवरी को अमेरिका और भारत 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगा.



Source link