एक मैच के सिर्फ ₹3500… नेपाल क्रिकेटर्स की साल भर की कमाई जान नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

एक मैच के सिर्फ ₹3500… नेपाल क्रिकेटर्स की साल भर की कमाई जान नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन


Nepal Cricketers Salary: हिंदी में एक पुरानी कहावत है- मंजिलें उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है. नेपाल क्रिकेट टीम पर ये कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (8 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ नेपाल ने मैच तो नहीं जीता, लेकिन करोड़ों फैंस का दिल जरूर जीत लिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद हजारों नेपाली फैंस को उनके क्रिकेटर्स ने बिल्कुल निराश नहीं किया. एक समय पर तो लगा कि ‘क्रिकेट के जनक’ इंग्लैंड बड़े उलटफेर का शिकार हो जाएंगे, लेकिन गिरते-पड़ते उन्होंने ये मुकाबला जीत लिया.

नेपाल क्रिकेट टीम ने अपने खेले से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है. साउथ अफ्रीका के पूर्व महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन तो उन्हें कोचिंग देने के लिए भी तैयार हैं. एक तरफ जहां इस छोटी टीम के बारे में लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नेपाल के क्रिकेटर्स की आर्थिक स्थिति जानकर आपको यकीन नहीं होगा.

एक मैच के मिलते हैं ₹3500

Add Zee News as a Preferred Source


जी हां, नेपाल क्रिकेट टीम ने खेल के मामले में तो इंग्लैंड की बराबरी कर ली, लेकिन मैच फी और सैलरी के मामले में दोनों के बीच जमीन-आसमान का अंतर है. एक तरफ जहां, इंग्लिश खिलाड़ी एक टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए 3500 पाउंड यानी लगभग 4,50,000 रुपये लेते हैं. वहीं दूसरी तरफ नेपाली खिलाड़ी को एक मैच के लिए 5000 नेपाली रुपये यानी  3500 भारतीय रुपये मिलते हैं.

नेपाल क्रिकेटर्स का सालाना कॉन्ट्रैक्ट

जहां आईपीएल मे एक सीजन खेलकर विदेशी खिलाड़ी 10-12 करोड़ रुपये कमा लेते हैं, वहीं भारत के पड़ोस के प्लेयर्स साल में एक लाख रुपये भी नहीं कमा पाते हैं. जी हां, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने तो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट बनाया है, उसके अनुसार टॉप ग्रेड में रहने वाले क्रिकेटर्स को सालाना 60-65 हजार रुपये मिलते हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल के मुकाबले

नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सफर की शुरुआत दिल जीतने के साथ की है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ये टीम दिल के साथ मैच जीतने में भी कामयाब रहेगी. रोहित पौडेल की अगुवाई वाली टीम की ये कसक इंग्लैंड के खिलाफ तो पूरी नहीं हुई, लेकिन इस टीम में बड़ी टीमों को हराने का दम दिखाई दे रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में उनका अगला मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को इटली से होगा. इसके बाद 15 फरवरी को ये टीम वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में नेपाल का सामना 17 फरवरी को स्कॉटलैंड से होगा.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड का महाधमाका, जो ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान नहीं कर सका, वो इस छोटी टीम ने कर दिखाया

 



Source link