Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी सेलेक्टर्स के रडार से कोसों दूर हैं. फैंस ने उनकी टीम इंडिया में वापसी कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा लिया. शमी ने गेंद से धांसू प्रदर्शन भी किया, लेकिन सेलेक्टर्स के जूं नहीं रेंगी और फिलहाल वह बाहर हैं. शमी के संन्यास के चर्चे भी उठते दिखे थे, लेकिन अब वो और भी खूंखार होते नजर आ रहे हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से हाहाकार मचा डाला है. शमी ने ऐसी धुआंधार पारी खेली है कि नेशनल सेलेक्टर भी उनके धांसू शॉट पर दौड़ते नजर आए.
चैंपियंस ट्रॉफी में पिछली बार खेले थे शमी
शमी बल्लेबाजी की जमकर प्रैक्टिस करते दिखते हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बैटिंग प्रैक्टिस के वीडियो भी शेयर किए. अब उन्होंने अपनी बैटिंग का ट्रेलर भी दिखा दिया है. शमी पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में देश के लिए आखिरी बार खेले थे. इसके बाद उनकी वापसी नहीं हुई जबकि घरेलू क्रिकेट में उनके आंकड़े शानदार रहे. अभी भी शमी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में आंध्र प्रदेश के खिलाफ बंगाल के लिए 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ा.
आरपी सिंह दौड़ने को मजबूर
शमी ने चौकों-छक्कों की बौछार कर दी. उन्होंने एक शानदार शॉट खेला और गेंद नेशनल सेलेक्टर आरपी सिंह के पास पहुंच गई. आरपी सिंह गेंद के पीछे दौड़ते नजर आए. शमी की टीम की तरफसे सुदीप कुमार घरामी ने शानदार डबल सेंचुरी जमाई लेकिन बदकिस्मती से 299 के स्कोर पर आउट हो गए. हालांकि, टीम ने पहली पारी में 629 रन का बड़ा स्कोर बना पाई. आरपी सिंह काफी देर तक शमी से बात करते भी नजर आए.
(@mufaddal_vohra) February 9, 2026
ये भी पढे़ं.. रणजी ट्रॉफी में बढ़ा रोमांच.. 42 बार की चैंपियन मुंबई बाहर, राहुल बन गए रोड़ा
शमी के नाम पहले भी दो फिफ्टी
इससे पहले, शमी के नाम दो फर्स्ट-क्लास अर्धशतक थे, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 2021 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन 70 गेंदों में नाबाद 56 रन था. शमी का दूसरा फर्स्ट-क्लास अर्धशतक भी इंग्लैंड में ही आया था, 2014 के दौरे पर ट्रेंट ब्रिज में, जो उनका सिर्फ सातवां टेस्ट मैच था. इससे पहले, बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने टॉस जीतकर शुक्रवार को आंध्र प्रदेश को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. एपी ने रिकी भुई के 83 रन की पारी की बदौलत 295 रन बनाए, जबकि मुकेश कुमार ने पांच विकेट लिए.