Last Updated:
T20 World Cup Wayne Madsen Injury: अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेलने उतरी इटली की टीम को उस वक्त करारा झटका लगा, जब स्कॉटलैंड की पारी के चौथे ओवर में ईडन गार्डंस में उनके कप्तान वेन मैडसन का कंधा उतर गया. बाद में उन्हें मैच में आगे खेलने से रोक दिया गया.
इटली के कप्तान वेन मैडसेन इंजर्ड
कोलकाता: टी-20 वर्ल्ड कप में इटली के पहले ही मैच में उनके कप्तान अनहोनी के शिकार हो गए. इटली के कप्तान वेन मैडसन फील्डिंग के दौरान अपना कंधा चोटिल करवा बैठे. अब पता लगा रहा है कि वेन मैडसन का कंधा ही अपनी जगह से खिसक चुका है और वह आज स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में आगे नहीं खेलेंगे. मैडसन आगे टूर्नामेंट में खेल पाएंगे या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं लग पाई है.
मैच के चौथे ओवर की घटना
पहली पारी के चौथे ओवर में जब मैडसन मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे थे जब उन्होंने जॉर्ज मुन्सी के पुल शॉट को रोकने की कोशिश की. गेंद लपकने के लिए अपनी बाईं ओर कूदने पर वह कंधे के बल मैदान पर गिरे, जिसके बाद उन्होंने तुरंत चिकित्सा सहायता मांगी. दर्द से कराहते हुए वह जल्द ही अपने बाएं हाथ पर तौलिया बांधकर मैदान से बाहर चले गए.
इटली के सबसे अनुभवी प्लेयर हैं मैडसन
42 वर्षीय मैडसन इटली के सबसे अनुभवी क्रिकेटर हैं. अपना पहला टी-20 विश्व कप खेल रहे हैं और उन्हें मैदान से बाहर जाते ही एक्स-रे के लिए ले जाया गया. मामूली कंधा खिसकना भी पूरी तरह ठीक होने में सात से 21 दिन लेता है, जबकि मामला अगर गंभीर हुआ तो ठीक होने में तीन से चार महीने लग सकते हैं.
साउथ अफ्रीका के लिए खेल चुके हॉकी विश्व कप
इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी भी प्लेयर्स के इंजर्ड होने पर प्लेइंग इलेवन में किसी भी रिप्लेसमेंट की अनुमति नहीं है. फिलहाल, रिप्लेसमेंट की अनुमति सिर्फ तभी दी जाती है जब खिलाड़ी को सिर में चोट (कनकशन) लगती है. जो बर्न्स के टूर्नामेंट के लिए चयनित न होने के बाद मैडसन को 2026 टी-20 विश्व कप के लिए इटली का कप्तान बनाया गया था. यह उनका इटली के लिए पहला वर्ल्ड कप है जबकि वह 2006 में साउथ अफ्रीका के लिए 2006 विश्व कप में मेंस हॉकी टीम का हिस्सा रह चुके हैं.
स्कॉटलैंड ने बनाए 207 रन
कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले जा रहे ग्रुप सी के इस मुकाबले में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए स्कॉटलैंड को बल्ला थमाया. ओपनर जॉर्ज मुंसी के दमदार 54 गेंद में 84 रन की पारी के बूते स्कॉटलैंड ने चार विकेट खोकर 207 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. आखिरी ओवर्स में माइकल लीस्क ने पांच गेंद में विस्फोटक 22 रन की नाबाद पारी भी खेली.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें