ग्वालियर में 35 साल के युवक ने किया सुसाइड: कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला; पुलिस ने शुरू की जांच – Gwalior News

ग्वालियर में 35 साल के युवक ने किया सुसाइड:  कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला; पुलिस ने शुरू की जांच – Gwalior News




ग्वालियर के मुरार माधौपुरा में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार दोपहर जब वह काफी देर तक रूम से बाहर नहीं आया तो परिजन ने जाकर देखा। अंदर कमरे में युवक फांसी पर लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। मृतक ने यह कदम उठाने से पहले किसी को अहसास भी नहीं होने दिया कि उसके मन में क्या चल रहा है। शहर के उपनगर मुरार स्थित शहीद गेट माधौपुरा निवासी 35 वर्षीय मोनू पुत्र ओमप्रकाश निदारिया प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। सोमवार रात को वह ड्यूटी से लौटने के बाद बाजार चला गया। रात को लौटने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह किसी ने ध्यान नहीं दिया। दोपहर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे में देखने गए, तो पता लगा कि मोनू फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसे फंदे पर लटका देखकर परिजन की चीख निकल गई और उसकी नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नहीं मिला सुसाइड नोट पुलिस ने जब घटना स्थल की छानबीन की तो कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने परिजन से भी पूछताछ की है, लेकिन पता नहीं चल सका कि उसने यह कदम क्यों उठाया है। मृतक ने घर में भी किसी को अहसास नहीं होने दिया कि वह किसी बात को लेकर टेंशन में था। मुरार थाना पुलिस का कहना है कि एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि उसका विवाह नहीं हुआ था और शराब पीने का आदी है।



Source link