आदि महोत्सव में देखें सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिल्प प्रदर्शनी: भोपाल में आज कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली; जानिए शहर में कहां-क्या खास – Bhopal News

आदि महोत्सव में देखें सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिल्प प्रदर्शनी:  भोपाल में आज कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली; जानिए शहर में कहां-क्या खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

होली पर राजधानी–रीवा रूट के यात्रियों को राहत

  • होली त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने रानी कमलापति और भोपाल से रीवा के लिए कुल चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इसके अलावा रानी कमलापति–दानापुर के बीच भी द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों से सतना, कटनी, सागर, बीना सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

बैरागढ़ रेलवे स्टेशन: पुराना एफओबी बंद, नया फुट ओवर ब्रिज शुरू

  • संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पुराना 3 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) 30 जनवरी से बंद हो गया है।
  • पुराने एफओबी के स्थान पर भोपाल सिरे की ओर नया 3 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज तैयार कर लिया गया है, जिसे यात्रियों के आवागमन के लिए खोल दिया गया।
  • वर्तमान में यात्री इसी नए एफओबी का उपयोग कर सुरक्षित और सुगम रूप से प्लेटफॉर्म बदल सकते हैं।

इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

  • सुबह 8 से 10 बजे तक: 45 बंगला, सैनिक रेस्ट हाउस, बेतवा अपार्टमेंट, जीटीबी कॉम्प्लेक्स, विमल एम्पोरियम एवं आसपास।
    सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: डाता कॉलोनी एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तक: सनमार्क गोविंदपुरा, विक्रम इंजीनियर्स भोपाल, शराव इंजीनियरिंग वर्क्स पार्ट-1, फार्मर इंजीनियर्स भोपाल, एल्को इलेक्ट्रो स्ट्रिप्स, अफ्लेटस इंजीनियरिंग एंटरप्राइजेज भोपाल, अक्षय इंडस्ट्रीज गोविंदपुरा, जीआर मोल्डिंग भोपाल, रशी कंट्रोल इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड एवं आसपास।
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

आदि महोत्सव
भोपाल हाट में नौ दिन तक जनजातीय शिल्प, संस्कृति, नृत्य, संगीत और मनोरंजन का बड़ा आयोजन हो रहा है। यह महोत्सव 7 से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा।

आज शिल्प प्रदर्शनी के साथ लाइव शिल्प प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। कारीगर अपने पारंपरिक हुनर का प्रदर्शन करेंगे, जिससे दर्शक यह देख सकेंगे कि ढोकरा धातु शिल्प, बुनाई, पेंटिंग और अन्य हस्तकलाएं किस तरह तैयार की जाती हैं।

शलाका चित्र प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्र प्रदर्शनी 28 फरवरी तक चलेगी। 3 फरवरी से शुरू इस प्रदर्शनी में गोण्ड चित्रकार कुम्हार सिंह धुर्वे के चित्र प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। डिंडौरी के पाटनगढ़ निवासी धुर्वे के चित्रों में पशु-पक्षी, जंगल और पहाड़ी जीवन की झलक मिलती है। खेती-किसानी से जुड़े धुर्वे ने चित्रकला अपने बच्चों के साथ सीखते हुए पहचान बनाई।

कैंपस/जॉब

रेलवे भर्ती बोर्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी जारी की है। परीक्षा 11 फरवरी से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। 12 फरवरी को भर्ती परीक्षा के लिए माध्यम समेत 368 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 174, ओबीसी के लिए 80, एससी के लिए 56, एसटी के लिए 34 और ईडब्ल्यूएस के लिए 24 पद निर्धारित हैं। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय

भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।

प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

काम की जरूरी लिंक्स

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

थाने

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



Source link