IND vs NAM: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में नामीबिया की टीम को 93 रन से शिकस्त दी. फैंस के लिए मुकाबला पैसा वसूल साबित हुआ. बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग हर तरह से इस मैच में भारतीय टीम का बोलबाला रहा. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास बदल दिया है. साल 2012 में भारतीय टीम ने एक ऐसी जीत दर्ज की थी जिसका रिकॉर्ड पिछले 14 साल से बरकरार था. आज वो रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुका है.
नामीबिया के खिलाफ धमाकेदार बैटिंग
नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी और धूम मचा डाली. भारतीय टीम की तरफ से ईशान किशन ने महज 24 गेंद में 61 रन की धुआंधार पारी खेली जिसमें 6 चौके जबकि 5 छक्के जमाए. ईशान के अलावा हार्दिक ने भी धमाकेदार अर्धशतक ठोका. हालांकि, आखिरी के 10 ओवर में भारतीय टीम लड़खड़ा गई और 89 रन ही बने जिसके चलते स्कोरबोर्ड महज 206 रन पर रुक गया.
93 रन की जीत से नया इतिहास
भारत ने नामीबिया को 93 रन से शिकस्त दी. ये जीत और भी बड़ी हो सकती थी यदि आखिरी के ओवर्स में कुछ रन बनते और अटूट रिकॉर्ड कायम होता. टी20 वर्ल्ड कप में भारत की इससे पहले सबसे बड़ी जीत साल 2012 में आई थी. उस दौरान कोलंबो में भारत ने इंग्लैंड की टीम को 90 रन से रौंदा था. ये रिकॉर्ड सालों से कामय था लेकिन अब टूट चुका है.
भारत की 10वीं लगातार जीत
सिर्फ यही रिकॉर्ड नहीं बल्कि एक और महारिकॉर्ड पर टीम इंडिया मजबूत पकड़ बना रही है. ये रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप में लगातार जीत का जिसपर टीम इंडिया की बादशाहत देखने को मिल रही है. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत दर्ज की है. बाकी टीमें भारत के आस पास भी नहीं हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत
93 रन बनाम NAM, दिल्ली, 2026
90 रन बनाम ENG, कोलंबो RPS, 2012
73 रन बनाम AUS, मीरपुर, 2014
71 रन बनाम ZIM, मेलबर्न, 2022
68 रन बनाम ENG, प्रोविडेंस, 2024
ये भी पढे़ं.. टीम इंडिया ने बदला 12 साल पुराना इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में भारत का नया रिकॉर्ड
पुरुषों के T20 WC में लगातार सबसे ज़्यादा जीत
10* – भारत (2024-2026)
8 – दक्षिण अफ़्रीका (2024)
8 – ऑस्ट्रेलिया (2022-2024)
7 – इंग्लैंड (2010-2012)
7 – भारत (2012-2014)