अभिषेक-सिराज बाहर, संजू की एंट्री, नामीबिया के खिलाफ 2 बदलाव के साथ उतरा भारत

अभिषेक-सिराज बाहर, संजू की एंट्री, नामीबिया के खिलाफ 2 बदलाव के साथ उतरा भारत


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक-सिराज बाहर, संजू की एंट्री, नामीबिया के खिलाफ 2 बदलाव के साथ उतरा भारत

Last Updated:

India vs Namibia Live Cricket Score: नाबीमिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव हुए हैं. अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन और मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की अंतिम एकादश में एंट्री हुई है.

Zoom

भारत बनाम नामीबिया, टी-20 वर्ल्ड कप

नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम नई प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है. अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन के चलते ओमान के खिलाफ गुरुवार को खेले जा रहे मैच से बाहर हैं. उनकी जगह संजू सैमसन ओपनिंग में ईशान किशन का साथ निभाएंगे. भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. अभिषेक की जगह संजू और मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है.

दोनों प्लेइंग इलेवन में दो-दो बदलाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में नामीबिया गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी स्वीकारा कि टॉस जीतकर वह बल्लेबाजी ही चुनते हैं. नामीबिया ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं.

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

नामीबिया की प्लेइंग इलेवन: लौरेन स्टीनकैंप, जन फ्राइलिनक, जन निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रुगर, बेन शिकोंगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हेंगो.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link