205 आवेदन मिले, 188 का मौके पर निराकरण – Raisen News

205 आवेदन मिले, 188 का मौके पर निराकरण – Raisen News




भास्कर संवाददाता | सलामतपुर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित संकल्प से समाधान अभियान के तहत ग्राम रातातलाई में बुधवार को शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित कुल 205 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 188 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों की प्रक्रिया जारी है। शिविर में सामाजिक न्याय, राजस्व, श्रम, किसान कल्याण एवं कृषि, सामान्य प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, सहकारिता, पशुपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित कुल 106 योजनाओं के आवेदन लिए गए। विभागीय अधिकारियों ने पात्रता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हितग्राहियों को राहत प्रदान की। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी सुधीर पटले एसडीओ वन विभाग, नागेश्वर अटेरिया, अरुण व्यास पशुपालन विभाग, जनपद सदस्य कैलाश बुनकर, सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, सचिव बृजेश अहिरवार, रोजगार सहायक शैलेन्द्र मीणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। 31 मार्च तक शिविर यह अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है, जबकि शेष प्रकरणों का समाधान क्लस्टर, विकासखंड और जिला स्तर पर आयोजित शिविरों के माध्यम से किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है।



Source link