घर या ऑफिस से उठाए सुविधा का लाभ
CredR ने डोरस्टेप बाइक सर्विसिंग सर्विस ‘CredR Care’ लॉन्च की है. इस सुविधा में ग्राहक घर व ऑफिस कहीं पर भी अपनी गाड़ी की सर्विसिंग करा सकेंगे.
इन शहरों में शुरू की सुविधा
कंपनी ने ‘CredR Care’ सर्विस को अभी देश चार शहरों बेंगलुरू, दिल्ली-एनसीआर, जयपुर और पुणे में लॉन्च किया है. इस सेवा का लाभ उठाने के लीर कंपनी ने एक शेड्यूल तैयार किया है जिसमें कई टाइम स्लॉट दी गए हैं. कस्टमर अपनी सुविधा के अनुसार इन स्लॉट में बुकिंग करा सकते हैं. कंपनी ने बताया कि गाड़ी की सर्विसिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाईजेशन का भी पूरा ख्याल रखा जाता है.
Can’t take your bike out for servicing? Don’t worry, we’ve got your back! Get your bike serviced at your doorstep with CredR Care.
Book a servicing now – https://t.co/2bqrt7AiVw#CredR #DoorstepServicing #BikeServicing #CredRCare pic.twitter.com/HDccckKASY— CredR (@CredrAuto) June 8, 2020
बाइक के मॉडल के हिसाब से होती है सर्विसिंग
बाइक की सर्विसिंग के लिए स्लॉट बुक कराते समय सर्विसिंग की तारीख और समय के साथ बाइक के मॉडल की जानकारी देनी होगी. सर्विस के दौरान गाड़ी में लगने वाले पुर्जों व अन्य सामान और कीमत के मामले में पूरी पारदर्शिता होती है. बाइक या स्कूटर की सर्विसिंग ट्रेंड ऑटो एक्सपर्ट करेंगे.
एक भारतीय ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन (IBEF) की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहिया सेगमेंट में स्कूटर और बाइक शामिल हैं जो कुल भारतीय ऑटोमोबाइल का 81% हिस्सा है.
CredR के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर शशिधर नंदीगम ने बताया कि ग्राहक पहले कहीं भी 200-400 रूपए में सर्विसिंग करा लेते थे, जहां उन्हें नकली कल-पुर्जे तक लगाकर दे दिए जाते थे. लॉकडाउन के कारण जब लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे तो उनकी असुविधा को देखते हुए इस सर्विस का निर्णय लिया गया.
ये भी पढ़ें : Rapido ने शुरू की बुकिंग, आरोग्य सेतु ऐप के साथ चलेगी 100 से ज्यादा शहरों में
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऑटो से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 10, 2020, 8:32 AM IST