सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को पीड़िता ने मझगवां थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि जब वह घर पर अकेली थी, उसी दौरान ग्राम तुर्रा मझगवां निवासी प्यारे मवासी (26 वर्ष), पिता रामलखन मवासी, उसके घर पहुंचा और जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा
पीड़िता की शिकायत के आधार पर मझगवां थाने में अपराध क्रमांक 39/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(एफ) बीएनएस के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी मझगवां के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी प्यारे मवासी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया।
Source link