Riyan Parag is New Captain for Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का मंच तैयार है. सीजन के आगाज से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने अपना नया कप्तान चुन लिया है. नए कप्तान का नाम रियान पराग है, जो 2019 से इस टीम का हिस्सा हैं. , हालांकि अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जाने के बाद यह फैसला लिया गया है. चेन्नई ने ट्रेड डील के तहत संजू को लिया था और बदले में राजस्थान को रवींद्र जडेजा और सैम करन के रूप में 2 मैच विनर ऑलराउंडर राजस्थान रॉयल्स को दिए थे.
आईपीएल 2025 में कप्तानी करने वाले संजू सैमसन चोटिल थे. उन्होंने कुल 8 मैच मिस किए थे. उनकी जगह रियान पराग ने ही टीम की कमान संभाली थी. बतौर कप्तान रियान ने अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 95 रन की पारी खेली थी. हालांकि टीम का सीजन अच्छा नहीं गया था और सिर्फ 4 मैच जीतकर ये टीम 9वें नंबर पर रही थी. अब 2026 में टीम रियान की लीडरशिप में ही आगे बढ़ेगी.
खबर अपडेट हो रही है…