श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में शिव-पार्वती विवाह महोत्सव शुरू: झाबुआ में पहले दिन हल्दी और मेहंदी रस्म; महाशिवरात्रि पर निकलेगी बारात – Jhabua News

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में शिव-पार्वती विवाह महोत्सव शुरू:  झाबुआ में पहले दिन हल्दी और मेहंदी रस्म; महाशिवरात्रि पर निकलेगी बारात – Jhabua News




झाबुआ शहर के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती का चार दिवसीय विवाह महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस आयोजन में विभिन्न वैवाहिक रस्में, मेंहदी, हल्दी और धार्मिक कार्यक्रम शामिल हैं। महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। दोपहर में भगवान और माता को हल्दी अर्पित की गई, जिसके बाद देर शाम मेहंदी की रस्म अदा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड के पाठ का श्रवण किया। आज भगवान शिव के मंडप की रस्म निभाई जाएगी मंदिर समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, आज शनिवार सुबह 8:30 बजे माता पूजन और दोपहर 12 बजे मंडप की रस्म निभाई जाएगी। रात 7 बजे से सुप्रसिद्ध श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर महोत्सव अपने चरम पर होगा। दोपहर 4 बजे गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव की वर निकासी (बारात) निकाली जाएगी। रात्रि 8:30 बजे शुभ विवाह की रस्में संपन्न होंगी। महोत्सव का समापन पर होगा भंडारे और महाप्रसादी महोत्सव का समापन सोमवार को विशाल भंडारे और महाप्रसादी के साथ होगा, जो सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन रात्रि 8 बजे विशेष महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति, झाबुआ ने नगरवासियों से इस धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित होने की अपील की है।



Source link