IND vs PAK: सूर्या ने सलमान के अरमानों पर फिर फेरा पानी, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया

IND vs PAK: सूर्या ने सलमान के अरमानों पर फिर फेरा पानी, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया


No Handshake in India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारत अपने रुख पर कायम है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहे मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. पिछले साल पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से भारतीय टीम भले ही पाक के खिलाफ मैदान पर उतर रही है, लेकिन उनसे हाथ नहीं मिलाने के फैसले पर अटल है. एशिया कप 2025 से चल रहा ये सिलसिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी जारी है. कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

एशिया कप 2025 से शुरू हुआ विवाद

बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर ये हैंडशेक विवाद पिछले साल एशिया कप से शुरू हुआ था. भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया था. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप में भारत की जीत को पुलवामा में मारे गए निर्दोष लोगों को समर्पित किया था और पाकिस्तान को औकात दिखाई थी. एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल सहित 3 मैचों में पटखनी दी थी. इसके बाद क्रिकेट के मैदान पर पुरुष, जूनियर और महिला टीम ने भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया.

Add Zee News as a Preferred Source




Source link