धार की ऐतिहासिक भोजशाला के भविष्य को लेकर सोमवार से इंदौर हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई शुरू हो रही है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की 98 दिनों की वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट को पहले ही दिन खोला जाएगा। यह रिपोर्ट पहली बार सार्वजनिक होगी। यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ में हो रही है। न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी, जो सूची क्रमांक 62 पर लिस्टेड है। तय होगा भोजशाला का भविष्य एएसआई की रिपोर्ट दोनों पक्षों के वकीलों और हिंदू-मुस्लिम समाज के पक्षकारों को दी जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर भोजशाला के वास्तविक स्वरूप और धार्मिक भविष्य की दिशा तय होगी। रिपोर्ट से भोजशाला का ऐतिहासिक और धार्मिक सच सामने आ सकेगा। याचिकाकर्ता आशीष गोयल रहेंगे मौजूद मामले के याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने रविवार को बताया कि वे खुद हाईकोर्ट में मौजूद रहेंगे और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इस ऐतिहासिक सुनवाई पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इसका फैसला भोजशाला के भविष्य के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
Source link