AUS vs SL: दुनिया की सबसे खूंखार टीम कही जाने वाली ऑस्ट्रेलिया का हाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुरा हो चुका है. जिम्बाब्वे ने उलटफेर कर ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो की स्थिति कर दी है. ऐतिहासिक उलटफेर का शिकार होने के बाद ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका से टक्कर लेने पल्लेकेले पहुंच चुकी है. करो या मरो के मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी सुपर इलेवन के साथ मैदान में उतरने वाली है. टीम कॉम्बिनेशन बदलता नजर आ सकता है क्योंकि मिचेल मार्श के कवर के तौर पर स्टीव स्मिथ टीम के साथ जुड़ चुके हैं.
इंजर्ड हैं मार्श
स्टार बैटर स्टीव स्मिथ चोटिल मिचेल मार्श के कवर के तौर पर श्रीलंका पहुंचे हैं. लेकिन वह तब तक नहीं खेल सकते जब तक उन्हें ऑफिशियली 15-मैन स्क्वाड में शामिल नहीं कर लिया जाता. ऑस्ट्रेलिया बिना किसी को हटाए भी उन्हें शामिल कर सकता है क्योंकि चोटिल पेसर जोश हेजलवुड के रिप्लेसमेंट के लिए एक स्पॉट पहले ही खाली है. अगर मार्श फिर से नहीं खेलते हैं तो स्मिथ एक लाइव ऑप्शन बन जाते हैं
मार्श के कहां लगी चोट
इंटरनल टेस्टिकुलर ब्लीडिंग के बाद कप्तान पर चोट के बादल छाए हुए हैं. उनकी अवेलेबिलिटी टॉप ऑर्डर में ऑस्ट्रेलिया के बैलेंस को बनाती है. टिम डेविड हैमिस्ट्रिंग की दिक्कत से वापस आ गए हैं और मार्कस स्टोइनिस जिब्बाब्वे के खिलाफ मैच में इंजरी के बाद फिट हो गए हैं. इस बीच श्रीलंका ने दो जीत के साथ ग्रुप B में टॉप पर पहुंचकर क्लीन शुरुआत की. हालांकि, वानिंदु हसरंगा की कमी टीम को खल रही है जो हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण इस T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.
ये भी पढ़ें.. अभिषेक नहीं… सहवाग ने इस खिलाड़ी को बताया ‘असली धुरंधर’, पाकिस्तान को किया चित
बदलाव के साथ उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप में बदलाव के साथ उतर सकती है. श्रीलंका की टीम टॉप पर है क्योंकि टीम ने 2 में से दोनों मैच में जीत दर्ज की है. लगातार दो मैच जीतकर जिम्बाब्वे भी ऑस्ट्रेलिया से आगे है. ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में हार जाती है तो सुपर-8 से बाहर हो जाएगी. श्रीलंकाई टीम को घर में मात देना ऑस्ट्रेलिया के लिए चैलेंजिंग हो सकता है.