Last Updated:
Ishan Kishan Batting: रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया VS पाकिस्तान के बीच हुए महामुकाबले में ईशान किशन की विस्फोटक पारी ने सबका दिल जीत लिया है. यहां एक तरफ क्रिकेट फैंस भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं वहीं, ईशान किशन की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आपको बता दें कि ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी..
मुजफ्फरपुर. टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया VS पाकिस्तान के बीच रविवार को हुए महामुकाबले में ईशान किशन की विस्फोटक पारी की चर्चा पूरे जोर शोर पर है. लगातार दो साल तक टीम से बाहर रहे ईशान किशन के पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को एक बेहतर शुरुआत दी और स्कोर बोर्ड पर 40 गेंदों में 77 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. ऐसे में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों का कहना है कि ईशान किशन कल के मुकाबले में यह साबित कर दिया कि उसे टीम में इग्नोर नहीं किया जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि परिस्थिति खैर कैसी भी क्यों न हो वह प्रेशर अपने ऊपर नहीं ले सकते हैं लगातार सामने वाले के ऊपर प्रेशर बना कर रखते हैं.
मैच की शुरुआत भारतीय टीम के लिए कुछ खास नहीं रही. पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा शून्य रन पर आउट हो गए, जिससे एक पल के लिए भारतीय फैंस में निराशा छा गई. लेकिन इसके बाद क्रीज पर डटे ईशान किशन ने दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया. उन्होंने अगले ही ओवर से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की और चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी. पावर प्ले के भीतर ही उन्होंने टीम को तेज और मजबूत शुरुआत दिला दी.
बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग भी काबिल-ए-तारीफ
ईशान किशन जब आउट हुए, तब तक टीम इंडिया का स्कोर 88 रन पहुंच चुका था, जिसमें अकेले उनके 77 रन शामिल थे. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी उनका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा. उनके इसी ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.
इस पारी को लेकर मुजफ्फरपुर के स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ ने कहा कि ईशान किशन पूरी तरह फॉर्म में हैं और उन्हें टीम इंडिया में लगातार मौके मिलने चाहिए. उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह 2024 में टीम इंडिया आईसीसी चैंपियन बनी थी, उसी तरह इस बार भी वर्ल्ड कप जीतेगी.
वन मैन आर्मी
वहीं मोहम्मद पठान कुरैशी ने कहा कि भले ही ईशान किशन पिछले दो साल टीम से बाहर रहे हों, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने ‘वन मैन आर्मी’ की तरह बल्लेबाजी करते हुए यह साबित कर दिया कि वे दबाव में नहीं आते, बल्कि गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं.
मोहम्मद इशराक ने कहा कि शुरुआती विकेट गिरने के बाद मैच कुछ देर के लिए दबाव में जरूर दिखा, लेकिन ईशान किशन ने तुरंत आक्रामक रुख अपनाकर टीम को संभाल लिया. वहीं रोशन ने गर्व के साथ कहा कि जो ईशान किशन कभी चर्चा में नहीं रहते थे, आज वही पूरे टूर्नामेंट में सुर्खियों में हैं. बिहार के इस बेटे ने साबित कर दिया है कि “एक बिहारी सब पर भारी”.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें