माध्यिमक शिक्षा मंडल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। पहला प्रश्नपत्र अंग्रेजी विषय का हुआ। पहले ही दिन 549 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा में नकल न हो इसको लेकर अधिकारी सतत निरीक्षण करते रहे। पहले प्रश्न पत्र को लेकर परीक्षा कें
.
परीक्षा शुरू होने के तय समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर एक-एक विद्यार्थी की जांच कर प्रवेश दिया। सांदीपनी विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल में अधिकतर प्राइवेट परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। दूर-दूर से परीक्षार्थी यहां अपने परिजनों के साथ पहुंचे।
यहां पर परीक्षार्थियों की लंबी लाइन देखी गई। एक प्राइवेट स्कूल क छात्रा श्रद्धा गामड़ ने बताया कि बहुत अच्छी तैयारी की है। आगे चलकर डॉक्टर बनना है।
परीक्षार्थियों के रोल नंबर कर जांच कर प्रवेश दिया।
58 केंद्रों पर हुई परीक्षा परीक्षा को लेकर जिले में 58 केंद्र बनाए गए है। जिनमें 7 केंद्रो संवेदनशील इन केंद्रों पर 2339 प्राइवेट विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे है। कक्षा 10वीं में रेग्युलर कुल 15764 परीक्षार्थी दर्ज थे। जिनमें से 15215 परीक्षा देने पहुंचे। 549 गैर हाजिर रहे। किसी प्रकार से कोई नकल प्रकरण सामने नहीं आया।

सांदीपनी विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल केंद्र पर लगी परीक्षार्थियों की लाइन।