बच्ची जानती थी, वो काटेगा, बच रही थी, तभी कुत्ता दौड़कर आया, फ्रॉक पकड़ कर घसीटा, फिर खौफनाक VIDEO
Sagar Dog Attack Video: सागर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. मधुकर शाह वार्ड की यादव कॉलोनी में एक कुत्ते ने बच्ची पर हमला किया. इसकी सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में कुत्ता बच्ची की फ्रॉक पकड़कर घसीटता नजर आ रहा है. वहीं, गाय के बछड़े पर भी चार कुत्तों ने एक साथ अटैक किया. शहर में रोजाना औसतन 25 कुत्ते काटने के मामले सामने आ रहे हैं. स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है, वे प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.