Last Updated:
भारतीय महिला टीम विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अपने आखिरी ग्रुप ए मैच में इंडिया ए ने नेपाल को सात विकेट से हराया. भारत ने तानुजा कंवर की शानदार गेंदबाजी केदम पर नेपाल को सिर्फ 78 रन पर समेट दिया. इसके बाद भारत ए ने 7.5 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
भारतीय का सेमीफानल का टिकट हुआ पक्का, महज 47 बॉल में पूरा किया टारगेट
नई दिल्ली. एक तरफ भारतीय पुरुष टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में धमाका कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ महिला टीम विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. थाईलैंड के बैंकॉक स्थित टर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए अपने आखिरी ग्रुप ए मैच में इंडिया ए ने नेपाल को सात विकेट से हराया. पहले फील्डिंग करते हुए भारतीय टीम ने तानुजा कंवर की शानदार गेंदबाजी (4 विकेट पर 12 रन) की बदौलत नेपाल को सिर्फ 18 ओवर में 78 रन पर समेट दिया. इसके बाद भारत ए ने 7.5 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
इस जीत के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन भारत ए ने तीन मैचों में चार अंकों और +3.042 के नेट रन रेट के साथ ग्रुप ए में टॉप पर जगह बना ली है. ओपनिंग मैच में यूएई से हारने के बाद राधा यादव की कप्तानी में टीम ने पाकिस्तान ए और नेपाल के खिलाफ लगातार जीत दर्ज की. दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, ऐसे में यूएई और पाकिस्तान ए के बीच आखिरी ग्रुप मैच के नतीजे से फर्क नहीं पड़ेगा और भारत की नॉकआउट में जगह पक्की हो गई है. यूएई दो मैचों में चार अंकों और +0.611 के नेट रन रेट के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान ए दो मैचों में दो अंकों और -1.012 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है. नेपाल बिना किसी अंक के ग्रुप में सबसे नीचे रहा.
Tanuja Kanwer is the Player of the Match for her brilliant bowling spell 👏
India A qualify for the semi-finals as a result of an emphatic 7⃣-wicket win over Nepal 🙌