तीन पर केस दर्ज: बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट की – Indore News

तीन पर केस दर्ज:  बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट की – Indore News



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बच्चा चोरी के मैसेज के बाद इंदौर में एक बार फिर महिला के साथ मारपीट हो गई। महिला कामकाजी है और सुबह बैंक जा रही थी। दो महिलाओं और एक्टिवा पर आए तीन लोगों ने बच्चा चोर का शक जताते हुए पीट दिया। बाद में महिला थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया है। एमआईजी टीआई सीबी सिंह के अनुसार महिला की शिकायत पर सोमनाथ की जूनी चाल में रहने वाली कला बाई कौशल, खुशी कौशल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया कि वह रिसर्चर है। सुबह 11.30 बजे घर से देव नगर होते हुए बैंक जा रही थी, तभी दोनों महिलाएं मुझे बच्चा चोर कहने लगीं। उनके तीन और साथी आ गए। गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। धमकी दी कि दोबारा इधर से निकली तो जान से मार देंगे। इस पर महिला ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। उधर, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह शंका के आधार पर किसी से मारपीट न करें। कहीं गड़बड़ी लगे तो सीधे पुलिस को शिकायत करें।



Source link