अब सुप्रीम कोर्ट के चक्कर काटेंगे मोहम्मद शमी, पत्नी हसीन जहां ने उठाया बड़ा कदम, SC ने स्टार क्रिकेटर को भेजा नोटिस

अब सुप्रीम कोर्ट के चक्कर काटेंगे मोहम्मद शमी, पत्नी हसीन जहां ने उठाया बड़ा कदम, SC ने स्टार क्रिकेटर को भेजा नोटिस


Supreme Court Issue Notice To Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नोटिस जारी किया है. उनसे अलग रह रहीं पत्नी हसीन जहां की याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने ये फैसला सुनाया है. हसीन जहां ने भरण-पोषण याचिका और घरेलू हिंसा की शिकायत सहित विभिन्न वैवाहिक कार्यवाही को पश्चिम बंगाल से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की है.

हसीन जहां ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह अपनी बेटी की अच्छी शिक्षा के लिए दिल्ली शिफ्ट हो गई हैं और इसलिए, वह पश्चिम बंगाल में होने वाली अदालती सुनवाई में शामिल नहीं हो पाएगी.

 

Add Zee News as a Preferred Source


 



Source link