बजट में मोहन सरकार का कृष्ण प्रेम, दे दी बड़ी सौगात, क्या हैं 5700 करोड़ की 2 योजनाएं

बजट में मोहन सरकार का कृष्ण प्रेम, दे दी बड़ी सौगात, क्या हैं 5700 करोड़ की 2 योजनाएं


Last Updated:

मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को राज्य का साल 2026-27 का बजट पेश किया गया. इसमें प्रदेश सरकार का भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम साफ नजर आया. बजट में द्वारका नगर योजना और यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के लिए खजाना खोला गया है.

Zoom

मोहन यादव

रिपोर्ट-मनोज शर्मा/भोपाल

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश कर दिया गया है. इसमें सरकार ने कई अहम योजनाओं पर फोकस रखा है और आने वाले साल में ग्रामीण विकास को तवज्जो दी है. मध्य प्रदेश के नए बजट में मुख्यमंत्री मोहन यादव का कृष्ण प्रेम एक बार फिर दिखा है. शहरों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए द्वारिका योजना शुरू की जा रही है, जिसमें अगले तीन साल में 5000 करोड़ रुपए का निवेश होगा. द्वारका नगर योजना में शहरों में आवास, सड़क मरम्मत के काम भी शामिल हैं.

यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के लिए रखा गया इतना बजट
यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के लिए बजट में 700 करोड़ रुपए का प्रावधान है. पांच साल में 6600 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे. इसमें आठवीं क्लास तक के छात्र छात्राओं को टेट्रा पैक में दूध दिया जाएगा. अगले वित्त वर्ष में यशोदा योजना में 80 लाख विद्यार्थियों को दूध बांटने का लक्ष्य है.

5000 करोड़ रुपए की है द्वारका योजना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमको ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अगर अच्छी योजना है. मां यशोदा ने अगर कृष्ण कन्हैया को दूध माखन के साथ बड़ा किया है तो हम भी ये चाहेंगे कि कृष्ण बलराम स्कूल-स्कूल में दूध पीकर हष्ट पुष्ट हों. दूध पीकर आनंद आता है और द्वारका की नगरी के आनंद तो हम सबने देखे हैं. ऐसे में हमारे नगरीय निकाय में 5000 करोड़ रुपए की द्वारका योजना से सभी तरह के विकास के कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा.

मथुरा में मुस्कराएंगे कृष्ण: मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुताबिक स्कूल का हर बच्चा भगवान कृष्ण और बलराम की तरह हष्ट पुष्ट हो और नगर कृष्ण की नगरी द्वारका की तरह बने. ये सरकार का मकसद है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि मोदी की मेहनत से अयोध्या में 500 साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर बना है. जल्द ही मथुरा में भी भगवान कृष्ण मुस्कुराएंगे. विपक्ष का आरोप है कि अगर प्रदेश के मुखिया सचमुच में राम और कृष्ण में आस्था रखते हैं तो मंदिर में जाकर शपथ लेकर बताएं कि वो ईमानदारी से जनता के लिए काम कर रहे हैं.

उमंघ सिंघार ने कही ये बात
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि योजना किसी भगवान के नाम पर हो कुछ भी हो, लेकिन क्या ये भगवान में आस्था रखते हैं? श्रीकृष्ण और राम में आस्था रखते हैं तो मंदिर में जाकर शपथ लें कि हम दिल से ईमानदारी से जनता के लिए काम कर रहे हैं. जब विधानसभा में झूठ बोलते हैं तो भगवान के सामने भी झूठ बोल सकते हैं.



Source link