धार जिले के कुक्षी क्षेत्र के ग्राम खेड़ली में बुधवार को चूना पत्थर सर्वे के लिए ड्रिलिंग शुरू होते ही हालात बेकाबू हो गए। खनन के विरोध में जुटे ग्रामीणों ने कंपनी के वाहनों में तोड़फोड़ की और मौके पर मौजूद 9 थानों की पुलिस व अफसरों पर पथराव कर दिया। मौके पर तहसीलदार की गाड़ी पलटाने की कोशिश की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा। घटना में कई वाहनों के कांच फूट गए। दोपहर में प्रशासनिक अमला नौ थानों के पुलिस बल के साथ गांव पहुंचा था। सीमेंट कंपनी को शासन से माइनिंग की अनुमति मिली है और टेस्टिंग के तहत ड्रिलिंग की जा रही थी। मशीन खेत में लगते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। टैंकर-ट्रॉली पलटने के बाद पुलिस पर पत्थर बरसे। एसडीएम प्रमोद गुर्जर और टीआई राजेश यादव ने बताया कि समझाइश के बाद हालात नियंत्रित हुए। फिलहाल ड्रिलिंग कार्य रोक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रस्तावित चूना फैक्ट्री और खनन कार्य का विरोध कर रहे हैं। इससे क्षेत्र की खेती, पर्यावरण और जल स्रोतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
Source link