कुण्डाली आंगनबाड़ी में किशोरियों ने सीखे आत्मरक्षा और शिक्षा के गुर – Raisen News

कुण्डाली आंगनबाड़ी में किशोरियों ने सीखे आत्मरक्षा और शिक्षा के गुर – Raisen News




भास्कर संवाददाता | बम्हौरी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र कुण्डाली में किशोरी बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा, शिक्षा और पोषण विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाना रहा। सेक्टर पर्यवेक्षक मानकुंवर प्रजापति ने प्रतिभागियों को फ्रंट किक, बेसिक किक, फेस पंच और बेसिक डिफेंस सहित आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा का ज्ञान बालिकाओं को आत्मविश्वासी बनाता है और कठिन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने की क्षमता विकसित करता है।



Source link