सुपर-8 के लिए ICC ने कर दिया अंपायरों का ऐलान, एक ऐसा नाम… जिससे डरते हैं भारतीय फैंस, जानें बड़ी वजह

सुपर-8 के लिए ICC ने कर दिया अंपायरों का ऐलान, एक ऐसा नाम… जिससे डरते हैं भारतीय फैंस, जानें बड़ी वजह


Umpires For T20 World Cup 2026 Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज का सफर समाप्त हो चुका है. 20 में से 12 टीमों का ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया. सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे है और ग्रुप-2 में श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान है. सुपर-8 राउंड का आगाज 21 फरवरी को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच से होगा. इससे पहले शुक्रवार, 20 फरवरी को आईसीसी ने सुपर-8 के लिए अंपायरों की लिस्ट जारी कर दी है.

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के पहले मैच में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच शनिवार को कोलंबो में होने वाले मुकाबले के लिए रॉडनी टकर और पॉल राइफल को अंपायर नियुक्त किया गया है. आईसीसी के अनुसार, अल्लाहुद्दीन पालेकर टीवी अंपायर और सैम नोगस्की चौथे अंपायर होंगे.

भारत के मैच में फिर दिखेंगे रिचर्ड केटलबोरो

Add Zee News as a Preferred Source


सुपर-8 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मैच में रिचर्ड केटलबरो और क्रिस गैफेनी अंपायरिंग करेंगे। टीवी अंपायर एलेक्स व्हार्फ और चौथे अंपायर क्रिस ब्राउन भी उनका सहयोग करेंगे. रिचर्ड केटलबरो ऐसा नाम है, जिनके होने से करोड़ों भारतीय फैंस की धड़कनें तेज हो जाती है. 

इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि रिचर्ड केटलबरो ने कई ऐसे मैचों में अंपायरिंग की है जिनमें भारत को दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा. ये लिस्ट बहुत लंबी है. 2014 टी20 विश्व कप के फाइनल में जब श्रीलंका ने भारत को हराकर करोड़ों लोगों का दिल तोड़ा था, तब  केटलबरो अंपायर थे. 2015 वर्ल्ड का सेमीफाइनल, 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का दर्द, 2017 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दर्दनाक हार, ये वो मुकाबले हैं जिसमें रिचर्ड केटलबरो अंपायर थे और करोड़ों भारतीय फैंस का दिल चकनाचूर हुआ था.

गैफेनी और व्हार्फ 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के अंतिम सुपर-8 मैच की देखरेख करेंगे, जबकि व्हार्फ और केटलबरो 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अंपायरिंग करेंगे.

सुपर-8 में भारत के मुकाबले

22 फरवरी, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद)
26 फरवरी, भारत बनाम जिम्बाब्वे, एमए चिदम्बरम स्टेडियम (चेन्नई)
01 मार्च, भारत बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स (कोलकाता)

ये भी पढ़ें: कौन हैं ईशानी जौहर? जिनके साथ क्रिकेटर राहुल चाहर ने तोड़ा रिश्ता, छोटी उम्र में शादी बनी तलाक की बड़ी वजह

 



Source link