डेयरी और पान की दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार: मंदिर की दान पेटी में भी की थी चोरी; सामान के साथ पकड़ा गया, पूछताछ जारी – Shivpuri News

डेयरी और पान की दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार:  मंदिर की दान पेटी में भी की थी चोरी; सामान के साथ पकड़ा गया, पूछताछ जारी – Shivpuri News




शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने डेयरी और पान की दुकान में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हजारों रुप, की चोरी का आरोप है और वह पहले भी मंदिर की दान पेटी पर हाथ साफ कर चुका है। पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि 18 फरवरी को होटल ढाठवाट के पास बनी एक दुकान का शटर तोड़कर रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में देहात थाने में अपराध क्रमांक 60/26 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर एक टीम गठित की गई, जिसने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद, 20 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर इंडस्ट्रियल एरिया से एक संदिग्ध व्यक्ति को चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सुखदेव धाकड़ (25) पुत्र सुरेश धाकड़, निवासी ग्राम कुदौनिया गणेश, थाना तेंदुआ, जिला शिवपुरी के रूप में बताई। उसने खुलासा किया कि वह चोरी का सामान इंडस्ट्रियल एरिया में बेचने के लिए लाया था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चार माह पहले गुना नाका स्थित खाटू श्याम मंदिर की दान पेटी से भी चोरी करना स्वीकार किया। डेयरी से उसे खुले पैसे के अलावा कुछ नहीं मिला था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दुकान से चोरी किया गया सामान और नकदी बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी थाना फिजिकल और थाना कोतवाली क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस फिलहाल आरोपी से अन्य संभावित चोरियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।



Source link