Maruti और Renault लाया है 3 लाख से भी कम कीमत में जबरदस्त फीचर्स | Maruti and Renault cars features less than 3 lakhs price | auto – News in Hindi

Maruti और Renault लाया है 3 लाख से भी कम कीमत में जबरदस्त फीचर्स | Maruti and Renault cars features less than 3 lakhs price | auto – News in Hindi


3 लाख से कम कीमत में 31Km तक माइलेज वाली गाड़ियां

Maruti और Renault लाया है बेहतरीन फीचर्स वाली गाड़िया. इन गाड़ियों में ना केवल 3 लाख से कम है बल्कि 31Km तक माइलेज भी देती हैं.

नई दिल्ली. भारतीय बाजार में लॉकडाउन ढील के बाद एक बार फिर से रोनक नजर आने लगी है. जिसकी बड़ी वजह संक्रमण के खतरे से बचने के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफ़र करने से बाख रहे हैं. यदि आप भी कम कीमत में अपनी कार खरीदना चाहते हैं तो Maruti और Renault लाया है बेहतरीन फीचर्स वाली गाड़िया. इन गाड़ियों में ना केवल 3 लाख से कम है बल्कि 31Km तक माइलेज भी देती हैं. ये कार ना सिर्फ आपके बजट में शामिल होंगी बल्कि इसके फीचर्स भी आपको काफी पसंद आने वाले हैं.

भारत में 5 लाख रुपये में टॉप गाड़ियों की लिस्ट तैयार की है, जिसमें हम आपको कार से जुड़े कुछ बड़े फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं. इसके अलावा आप जानेंगे कि इसकी मार्केट प्राइज क्या है.

Maruti Alto 800 (X-शोरूम प्राइज-Delhi)

  • कीमत
    मारुति सुज़ुकी लाया है Maruti Alto 800 जिसकी शुरुआती कीमत है 2.94 लाख रुपए है. इस कार के टॉप मॉडल वीएक्सआई (VXI) की कीमत 3.72 लाख रुपए है.
  • इंजन
    Alto 800 को नए BS6 इंजन के साथ अपडेट किया गया है. CNG और पेट्रोल वेरियंट में आने वाली इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मौजूद है. 800cc मॉडल 48hp का पावर जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल में जोड़ा जाता है. वहीं 796 cc का F8D 3 सिलिंडर इंजन मिलेगा जो 69 एनएम टॉर्क के साथ 47 bhp की पावर देता है.
  • डिजाइन

    अगर हम कार की डिजाइन की बात करें तो इसके अगले हिस्से में नई ग्रिल, चौड़े हैडलैंप्स और नई डिज़ाइन का बंपर लगाया गया है. इसमें एक ब्लू टूथ से लैस स्मार्ट प्ले डॉक दिया है जिसमें आप अपने स्मार्ट फोन को लगाकर उसे कार के टचस्क्रीन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

इंटीरियर की बात करें तो नई हैचबैक में अनिवार्य सेफ्टी इक्विपमेंट दिए गए हैं, जिसमें ड्राइवर एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई-स्पीड अलर्ट, सीट-बेल्ट रिमाइंडर और ABS शामिल हैं.

Renault Kwid (X-शोरूम प्राइज-Delhi)


  • कीमत
    Renault Kwid की कीमत 2.92 से शुरू होती है, इसका टॉप मॉडल की कीमत 5.01 लाख रुपए तक जाती है.
  • इंजन
    यह एक 800-cc यूनिट है जो 54hp और 72Nm का टॉर्क जनरेट करता है साथ ही 1.0-लीटर का ब्लॉक देता है जो 68hp और 91 Nm का टार्क टॉर्क जनरेट करता है.
  • डिजाइन
    कंपनी ने नई Renault Kwid में कई अपडेट्स किए हैं जिसमें इसके सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं. यह एक छोटी एसयूवी की तरह भी नजर आती है. इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले की विशेषता वाला 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है. इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी ट्राइबर से बना है जिसमें एक डिजिटल क्लस्टर है. पावर स्टीयरिंग, रियर सीट आर्मरेस्ट रिवर्स कैमरा, मैनुअल एसी की सुविधा दी गई है.

ये भी पढ़ें : 70 हजार रुपए के बजट में खरीदें ये 5 शानदार बाइक, जानें फीचर्स

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऑटो से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.



First published: June 9, 2020, 9:45 AM IST





Source link