Jabalpur News: सिहोरा बवाल के बाद फल व्यापारियों पर टूटा उपद्रवियों का गुस्सा, पलटे ठेले, भारी नुकसान

Jabalpur News: सिहोरा बवाल के बाद फल व्यापारियों पर टूटा उपद्रवियों का गुस्सा, पलटे ठेले, भारी नुकसान


Last Updated:

Jabalpur Sihora Voilence: मुख्य सड़क पर ही करीब 300 मीटर दूर 50 से ज्यादा मुस्लिम युवक इकट्ठे दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें खदेड़ा. इसी बीच आपाधापी शुरू हो गई और भीड़ ने वहां आसपास लगे फलों के ठेले पलटा दिए. तोड़फोड़ कर दी. हालांकि, पुलिस ने मामला संभाल लिया, लेकिन…

Jabalpur News: जबलपुर जिले का सिहोरा बीते दिन सांप्रदायिक हिंसा की आग में झुलस गया. आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में आरती और ठीक सामने स्थित मस्जिद में नमाज के दौरान लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पथराव और हिंसा में तब्दील हो गया. घटना के विरोध में ज्ञापन देने के बाद हिंदू संगठन के लोग नारेबाजी करते हुए थाने के बाहर बस स्टैंड की मुख्य सड़क पर पहुंचे.

सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया. मुख्य सड़क पर ही करीब 300 मीटर दूर 50 से ज्यादा मुस्लिम युवक इकट्ठे दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें खदेड़ा. इसी बीच आपाधापी शुरू हो गई और भीड़ ने वहां आसपास लगे फलों के ठेले पलटा दिए. तोड़फोड़ कर दी. हालांकि, पुलिस ने मामला संभाल लिया, लेकिन इस दौरान फल बेचने वालों को खासा नुकसान हो गया. उनका दर्द छलक उठा.

नमाज पढ़ने गए थे, लौट कर आए तो ठेला पलटा था
फल का ठेला लगाने वाले मो. मुजाइज ने बताया कई वर्षों से सड़क किनारे फल की दुकान लगा रहा हूं. दुकान बंद थी, नमाज पढ़ने गया था. वापस आकर देखा तो मेरा ठेला पलटा हुआ था. कल ही हजारों के फल लाया था. आरती और नमाज के विवाद का गुस्सा मेरे ठेले पर कोहराम बनकर टूटा. हम गरीबों का क्या कसूर, जो हमारी रोजी रोटी पर लात मारा गया. हम घटना के दौरान नहीं थे, एक की सजा हमको क्यों दी गई?

बास्केट तोड़ी हजारों रुपए के फल सड़क पर 
शाहिद ने बताया, सड़क किनारे 3 ठेले लगे हुए थे. पन्नी से ढके थे. कुद उपद्रवी आए और ठेला पलटा दिया. नजदीक में ही एसडीएम और पुलिस के अधिकारी सहित सैकड़ों पुलिस वाले तैनात थे. लोग नारेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान हमारे ठेलों को निशाना बनाया गया और हमला कर दिया गया. इससे फलों की बास्केट सहित हजारों के फल सड़क में फैला दिए गए. ये कैसा न्याय है?

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link