भिंड में पत्थर खदान में कर्मचारी की मौत: गोहद के डिरमन पाली स्थित अंजनी क्रेशर की खदान में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच – Bhind News

भिंड में पत्थर खदान में कर्मचारी की मौत:  गोहद के डिरमन पाली स्थित अंजनी क्रेशर की खदान में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच – Bhind News




भिंड जिले के गोहद थाना क्षेत्र में स्थित अंजनी क्रेशर की पत्थर खदान में कार्यरत एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्रिल मशीन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। घटना गोहद थाना क्षेत्र के डिरमन पाली गांव स्थित अंजनी क्रेशर की खदान की है। मृतक की पहचान विनोद यादव (21) पुत्र राजलाल यादव निवासी सीधी जिले के रूप में हुई है, जो लंबे समय से क्रेशर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम वह ड्रिल एलएनटी मशीन के पास काम कर रहा था, तभी हादसा हो गया। प्रथम दृष्टया सिर में गंभीर चोट लगने से मौत होना बताया जा रहा है। हालांकि सिर में चोट किस परिस्थिति में आई, यह जांच का विषय बना हुआ है। सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही की आशंका भी जताई जा रही है। सूचना मिलते ही गोहद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। गोहद टीआई अभिषेक गौतम ने बताया कि पुलिस एक्सीडेंट और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link