287 गेंद पर बने 412 रन…वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया का तूफान, शतक से चमकीं बेथ मूनी

287 गेंद पर बने 412 रन…वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया का तूफान, शतक से चमकीं बेथ मूनी


Last Updated:

India Women vs Australia Women, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ निर्णायक वनडे मैच में रनों का पहाड़ बना दिया है. बेथ मूनी के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में 412 रन बनाए. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वनडे के इतिहास में अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी कर ली.

बेथ मूनी ने 138 रन की पारी खेली.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने निर्णायक महिला वनडे क्रिकेट मैच में इतिहास रच दिया है. भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलयाई टीम ने वनडे इतिहास के अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी कर ली. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने चौकों और छक्कों की बारिश किया. ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी के शानदार शतक की बदौलत 412 रन बनाए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने डेनमार्क के खिलाफ साल 1997 में 3 विकेट पर 412 रन बनाए थे. वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे उन्होंने दूसरी टीमों को आगाह कर दिया है. विश्व कप का आयोजन 30 सितंबर से होगा.

ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में भारत के सामने रनों का पहाड़ बना डाला. भारतीय टीम को जीत के लिए 413 रन का मुश्किल टारगेट मिला है. टीम इंडिया को अगर सीरीज जीतनी है तो इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रचना होगा. तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी.

बेथ मूनी ने 138 रन की पारी खेली.
287 गेंदों में 60 चौके लगे
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पारी में 287 गेंदों पर 60 चौके जड़े. इसके अलावा 5 छक्के भी उड़ाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने 75 गेंदों पर 138 रन की पारी खेली जबकि ओपनर जॉर्जिया वोल के बल्ले से 68 गेंदों पर 81 रन निकले. एश्ले गार्डनर ने 39 रन की पारी खेली वहीं कप्तान अलीसा हीली 30 रन बनाकर पवेलियन लौटीं.

बेथ मूनी ने रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया
बेथ मूनी ने महिला वनडे क्रिकेट के रिकॉर्डबुक में अपनी जगह बना ली है. बाएं हाथ की इस बैटर ने महज 57 गेंदों में शतक जड़ दिया और सबसे तेज शतकों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया. मूनी का यह शतक महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है.मूनी का नाम अब मेग लेनिंग और करेन रॉल्टन जैसी दिग्गजों के साथ जुड़ गया है. महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड 2012 में मेग लेनिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था. तब उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में यह कारनामा किया. वहीं, करेन रॉल्टन (2000) और अब मूनी (2025) दोनों ने 57 गेंदों में शतक ठोका. भारत के लिए अरूंधति रेड्डी ने तीन जबकि रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो दो विकेट हासिल किए. स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने एक एक विकेट झटका.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

287 गेंद पर बने 412 रन…वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया का तूफान, शतक से चमकीं



Source link