इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने करियर में 161 टेस्ट, 92 वनडे के अलावा 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान सर एलिस्टेयर कुक (Alastair Cook) को हैरी पोडमोर ने जो गेंद फेंकी, वह थोड़ी नीचे रही और कुक के पैड से टकराई. गेंदबाज ने अपील की लेकिन एसेक्स टीम से खेलने वाले कुक अंपायर के फैसले का इंतजार किए बिना ही बल्ला उठाकर चल दिए.
इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान को हैरी पोडमोर ने जो गेंद फेंकी, वह थोड़ी नीचे रही और कुक के पैड से टकराई. गेंदबाज ने अपील की लेकिन एसेक्स टीम से खेलने वाले कुक अंपायर के फैसले का इंतजार किए बिना ही बल्ला उठाकर चल दिए. उन्होंने अंपायर की तरफ देखा तक नहीं. हालांकि अंपायर ने चंद सेकंड में ही आउट का फैसला देते हुए उंगली उठा दी.
इसे भी पढ़ें, स्टोक्स की अभी से टी20 वर्ल्ड कप पर नजर, बोले- IPL से इंग्लैंड को बड़ा फायदा
केंट टीम ने दर्शकों की गैर मौजूदगी में खेले गए इस मुकाबले में 5 विकेट पर 270 का स्कोर बनाया और पारी घोषित कर दी. इसके बाद बॉब विलिस ट्रॉफी चैंपियन एसेक्स टीम ने 5 विकेट पर 299 रन बनाए जिसमें ओपनर निक ब्राउन ने सबसे ज्यादा 97 रन का योगदान दिया.
Sir Alastair Cook doesn’t bother waiting for the umpire on this one…#CountyCricket2021pic.twitter.com/0VCz3hJdLS
— Wisden (@WisdenCricket) March 30, 2021
लंबे कद के कुक ने अपने करियर में 161 टेस्ट, 92 वनडे के अलावा 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. उनके नाम टेस्ट में 12472, वनडे में 3204 और टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में कुल 61 रन दर्ज हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 310 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिनमें 47.79 के औसत से कुल 24230 रन बनाए हैं.