दोस्ती, दुष्कर्म और धोखा…: 15 साल की लड़की का दर्द- मोहित बनकर माहिद ने फ्रेंडशिप की, दोस्तों के साथ गैंगरेप; 3 राज्यों में घुमाते रहे, गर्भवती होने पर छोड़ा, बच्चे की मौत

दोस्ती, दुष्कर्म और धोखा…: 15 साल की लड़की का दर्द- मोहित बनकर माहिद ने फ्रेंडशिप की, दोस्तों के साथ गैंगरेप; 3 राज्यों में घुमाते रहे, गर्भवती होने पर छोड़ा, बच्चे की मौत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain Rape Case Update; Maharashtra 15 Year Minor Gangraped By UP Auraiya Resident

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीड़ित युवती के समर्थन में उज्जैन के देवास गेट थाने पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता।

  • हिंदू जागरण मंच ने नाबालिग से फोन कराकर माहिद को बुलाया, जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले किया

उज्जैन में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग महाराष्ट्र के मालेगांव में काम करने गई थी। यहां पर यूपी के औरेया निवासी माहिद ने माेहित बनकर उससे दोस्ती की। माहिद उसे पुणे, दिल्ली और औरेया ले गया। इस दौरान उसने अपने दो दाेस्तों के साथ मिलकर लड़की से दुष्कर्म किया। जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो उसे बस में बिठाकर उज्जैन उसकी बहन के पास भेज दिया। यहां नाबालिग ने एक दिव्यांग बच्चे को जन्म दिया, जिसकी मौत हो गई।

नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं काे मामला की जानकारी हुई। उन्होंने नाबालिग से फोन लगवाकर माहिद को उज्जैन बुलवाया। फिर उसे लोगों ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता बड़वानी की रहने वाली है।

दर्दभरी दास्तां नाबालिग की जुबानी

‘मालेगांव में माहिद मुझे मिला था। उसने मोहित बनकर मुझसे दोस्ती करके पुणे ले गया। यहां पर उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह औरैया और दिल्ली ले गया। जहां उसके दो दोस्त कमाल और खुर्शीद ने भी दुष्कर्म किए। माहिद ने उसे पुणे, मालेगांव ,औरेया और दिल्ली में रखा और कई बार अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर माहिद एसिड से जलाने की धमकी देता था। तीनों दिल्ली में गैंग चलाते हैं। छोटे छोटे बच्चों को भी पकड़कर मारपीट करते और हाथ-पांव काटने की धमकी देते थे।’

ऐसे खुला पूरा मामला
दरअसल, अस्पताल में पीड़ित के पास ही हिंदू जागरण मंच के एक कार्यकर्ता की परिचित युवती भर्ती थी। उसको नाबालिग ने अपनी आपबीती सुनाई थी। इस तरह से यह बात हिंदू जागरण मंच के सदस्यों तक पंहुच गई। युवती को विश्वास में लेकर माहिद को फोन कराकर उज्जैन बुलाया गया। यहां पर उसके आते है हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पीटा और देवास गेट पुलिस के हवाले कर दिया। ASI रशीद खान ने बताया कि फिलहाल मामले को जांच में लिया गया है। पूरा मामला बड़वानी और अन्य शहरों का है, इसलिए जीरो पर कायमी करवा कर बड़वानी भेजा जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link