फतेहाबाद पुलिस ने ग्वालियर से पकड़े साइबर ठग: LIC पॉलिसी के नाम पर की ठगी; नर्सिंग ट्यूटर के हड़पे 95 हजार – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद पुलिस ने ग्वालियर से पकड़े साइबर ठग:  LIC पॉलिसी के नाम पर की ठगी; नर्सिंग ट्यूटर के हड़पे 95 हजार – Fatehabad (Haryana) News




फतेहाबाद पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले शातिर गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने LIC पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि बैंक खाते में डालने का झांसा देकर 95 हजार रुपए की ठगी की थी।
आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के ग्वालियर की दर्शन कॉलोनी निवासी दीपक कुशवाहा और इसी जिले के गांव साहलोस निवासी आशीष के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूरे गिरोह के बारे में पता लगाने के प्रयास में जुटी है। रतिया के नर्सिंग कॉलेज की ट्यूटर से की थी ठगी साइबर थाना प्रभारी राहुल देव ने बताया कि रतिया के शहीद उधम सिंह नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग ट्यूटर वंदना ने शिकायत दी थी। 1 जनवरी को उसके पास कॉल आई। कॉलर ने एलआईसी कंपनी से बताते हुए कहा कि आपके पिता कुलबीर सिंह की बीमा पॉलिसी मैच्योर हो चुकी है। उन्होंने पूरी राशि आपके खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा है। उसने विश्वास करके मैच्योरिटी राशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए हां कर दी। उसने उसके बैंक खाते में फोन-पे से दो ट्रांजैक्शन के जरिए 40 रुपए भेजे। फिर उसके फोन-पे नंबर पर 10 हजार, 49 हजार, 24 हजार व 12 हजार समेत कुल 95 हजार रुपए के मैसेज भेजे। बोला- फोन पे के वैलेट में भेज दी राशि वंदना के अनुसार, इसके बाद उससे कहा गया कि ये 95 हजार रुपए आपके फोन पे के वैलेट में भेज दिए है, इनको अपने खाते में ट्रांसफर करने के लिए आपको अपने फोन-पे का पिन डालना पड़ेगा। उनकी बात पर विश्वास करके उसने अपने फोन-पे का पिन डाल दिया। उसके बाद उसके खाते से उसकी मर्जी के बिना और धोखे से चार ट्रांजैक्शन 10 हजार, 49 हजार, 24 हजार व 12 हजार के माध्यम से कुल 95 हजार रुपए निकाल लिए गए। बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। फिर उसने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। फिर थाने में पहुंचकर बयान दर्ज करवाए।



Source link